पंडित

पंडित के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

पंडित के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर्ण व्यवस्था में प्रथम वर्ण-ब्राह्मण
  • धर्मविद्, शास्त्र ज्ञाता, विद्वान, ज्ञानी

Noun, Masculine

  • learned person, learned Brahmin, top caste in Hindu Varna system.

पंडित के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a Bra:hmāṉ (by caste)
  • a scholar, learned person
  • one well-versed in scriptures and performance of religious rites

पंडित के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • विद्वान, शास्त्रज्ञ, ज्ञानी

    विशेष
    . लोक में 'पंडित' शब्द का प्रयोग पढ़े-लिखे ब्राह्मणों ही के लिए होता है। शिष्टाचार में ब्राह्मणों के नाम के पहले यह शब्द रखा जाता है।

  • कुशल, प्रवीण, चतुर
  • संस्कृत भाषा का विद्वान

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिसे किसी चीज़ का अच्छा ज्ञान हो, पढ़ा लिखा शास्त्रज्ञ ब्राह्मण

    उदाहरण
    . भारत शुरू से ही पंडितों का देश रहा है।

  • जिसने बहुत अधिक विद्या अर्जित की हो, वह जो विवेक ज्ञान से युक्त हो, शास्त्रज्ञ विद्वान्

    उदाहरण
    . आज की सभा को कई पंडित व्यक्तियों ने संबोधित किया।

  • हिंदुओं के चार वर्णों में से पहले वर्ण का मनुष्य, ब्राह्मण

    उदाहरण
    . आज का पंडित अपने कर्म से विचलित होता जा रहा है।

  • एक प्रकार का गंधद्रव्य, सिह्लक

पंडित के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शास्त्र के तात्पर्य को जानने वाला विद्वान 2. शास्त्रज्ञ विद्वान, संस्कृत का विद्वान

पंडित के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुशल, चतुर
  • शास्त्र के तात्पर्य को जानने बाला शास्त्रज्ञ, संस्कृत का विद्वान, अध्यापक, विद्वान, ज्ञानी

पंडित के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विद्वान, ब्राह्मण

पंडित के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विद्वान, शास्त्रज्ञ ब्राह्मण

विशेषण

  • दक्ष, निपुण

पंडित के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अध्यापक, शिक्षक
  • बाह्मण पुरोहित, कर्मकांडी

विशेषण

  • विद्वान, चतुर, प्रवीण

पंडित के मैथिली अर्थ

पण्डित

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विद्वान्, विशेषत: भारतीय विद्याक
  • ब्राह्मण
  • कुम्हारक उपनाम

Noun, Masculine

  • scholar, spl of traditional Indian learning.
  • Brahman.
  • surmame of Kumhaar

अन्य भारतीय भाषाओं में पंडित के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

आलिम - عالم‏

कामिल - كامل

ब्राह्मण - برہمن

पंजाबी अर्थ :

पंडत - ਪੰਡਤ

गुजराती अर्थ :

पंडित - પંડિત

पंडित - પંડિત

विद्वान - વિદ્વાન

ब्राह्मण - બ્રાહ્મણ

कोंकणी अर्थ :

पंडित

ब्राह्मण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा