panDuk meaning in hindi

पंडुक

पंडुक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पंडुक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कपोत या कबूतर की जाति का एक पक्षी जो ललाई लिए भूरे रंग का होता है, फ़ाख़्ता, पेंडकी

    विशेष
    . यह प्रायः जंगली झाड़ियों और उजाड़ स्थानों में होता है। नर की बोली कड़ी होती है और उसके गले मे कंठा सा होता है जो नीचे की ओर अधिक स्पष्ट दिखाई पड़ता है पर ऊपर साफ़ नहीं मालूम होता। पंडुक दो प्रकार का होता है, एक बड़ा और दूसरा छोटा। बड़े का रंग भूरा और छोटे का रंग मटमैला लिए ईंट-सा लाल होता है। कबूतर की तरह पंडुक जल्दी पालतू नहीं होता। पंडुक और सफे़द कबूतर के जोड़ से कुमरी पैदा होता है।

    उदाहरण
    . इस सुंदर तथा खेमावार वृक्ष पर शुक, मयूर, पंडुक इत्यादि सहस्रों प्रकार के पक्षियों का निवास है।

पंडुक के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कबूतर जैसी हल्के भूरे रंग की एक चिड़िया, फ़ाख़्ता

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा