पंजर

पंजर के अर्थ :

पंजर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषकाय, शरीर की हड्डियों का ढांचा, कंकाल

Noun, Masculine

  • skeleton.

पंजर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a skeleton, frame
  • cage

पंजर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर का वह कड़ा भाग जो अणुजीवों तथा बिना रीढ़ के और क्षुद्र जीवों में कोश या आवरण आदि के रूप में ऊपर होता है और रीढ़वाले जीवों में कड़ी हड्डियों के ढाँचे के रूप में भीतर होता है , हड्डियों का ठट्टर या ढाँचा जो शरीर के कोमल भागों को अपने ऊपर ठहराए रहता है अथवा बंद या रक्षित रखता है , ठठरी , अस्थिसमुदाय , कंकाल
  • पसलियों से बना हुआ परदा , ऊपरी धड़ (छाती) का हड्डियों का घेरा , पार्श्व, वक्षस्थल आदि की अस्थिपंक्ति

    उदाहरण
    . जान जान कीने जो तैं नेहिन ऊपर वार । भरे जो नैन कटाच्छ के खंजर पंजरफार ।

  • शरीर , देह
  • पिंजड़ा

    उदाहरण
    . पंजर भग्न हुआ, पर पक्षी अब भी अटक रहा है आर्ष ।

  • गाय का एक संस्कार
  • कलियुग
  • कोल कंद
  • लोहे, बाँस आदि की तीलियों का बना हुआ वह झाबा जिसमें पक्षी, जंतु आदि बंद करके रखे जाते हैं
  • शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा
  • हड्डियों का ढाँचा
  • मांस, त्वचा आदि से ढके हुए शरीर की हड्डियों का ढाँचा जिनके आधार पर शरीर ठहरा रहता है; कंकाल; ठठरी
  • पिंजड़ा
  • कोल नामक छंद
  • {ला-अ.} किसी वस्तु का वह आंतरिक ढाँचा जिसपर कई आवरण रहते हैं और जिनसे उनका अस्तित्व बना रहता है
  • हड्डियों आदि का वह ढाँचा जिस पर मांस, त्वचा आदि होते हैं और जिनके आधार पर शरीर ठहरा रहता है, कंकाल, ठठरी

पंजर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पंजर के कन्नौजी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • हड्डियों का ढाँचा, ठइरी, कंकाल. 2. पसली. 3. शरीर

पंजर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • अंग-प्रतयंग

पंजर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अस्थिपंजर, हड्डियों का ढाँचा

पंजर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • शरीर ; कंकाल ; पिजड़ा

पंजर के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • शरीर की हड्डियों का ढाँचा; ठठरी; कमर और गरदन के बीच का अंश, धड़; छाती की रीढ़ से जुडी हड्डियों का घेरा, पीठ, बाजू और छाती की हड्डियों की पक्ति; देह, शरीर; पिंजड़ा

पंजर के मैथिली अर्थ

पञ्जर

संज्ञा

  • पिजरा
  • ठठरी, ठाठ, ढाँचा
  • कङ्काल

Noun

  • cage.
  • frame, structure.
  • skeleton.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा