परिधि

परिधि के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

परिधि के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चारो तरफ एक समान दूरी से

परिधि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • circumference
  • periphery
  • boundary

परिधि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह रेखा जो किसी गोल पदार्थ के चारों ओर खींचने से बने, गोल वस्तु की चौहदी बनाने वाली रेखा, गोल पदार्थ का विस्तार नियमित करने वाली रेखा, घेरा
  • रेखागणित में वह रेखा जो किसी वृत्त के चारों ओर खिंची हुई हो, वृत्त की चतु:सीमा प्रस्तुत करने वाली रेखा, दायरे की शक्ल या चौहदी बनाने वाली रेखा
  • सूर्य, चंद्र आदि के आस-पास दिखाई पड़ने वाला घेरा, परिवेश, मंडल
  • किसी प्रकार का विशेषत:किसी वस्तु की रक्षा के लिए बनाया हुआ घेरा, बाड़ा, चहारदीवारी
  • नियत या नियमित और प्रायः गोलाकार वह मार्ग जिस पर कोई चीज़, विशेषकर खगोलीय पिंड चलती, घूमती या चक्कर लगाती हो, कक्षा

    उदाहरण
    . पृथ्वी अपनी परिधि में घूमती है।

  • घेरा, सीमा, वृत्त, दायरा

    उदाहरण
    . मैं किसी उचित रीति से उसकी शत्रुता की परिधि के बाहर जा सकता हुँ ।

  • यज्ञकुंड़ के आस-पास गाड़े जाने वाले तीन खूँटे

    विशेष
    . इन खूँटों के नाम दक्षिण, उत्तर और मध्यम होते थे।

  • परिधेय, कपड़ा, वस्त्र, पोशाक
  • प्रकाशमंडल, ज्योतिवृत्त
  • आवरण
  • पहिए का घेरा
  • क्षितिज
  • समिधा

परिधि के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

परिधि के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वृत्ताकार क्षेत्र
  • वृत्तरेखा
  • वृत्त के भीतर सरल रैखिक अधिकतम दूरी
  • सीमा, हद

Noun, Feminine

  • circular area
  • circle
  • circumference
  • limit

अन्य भारतीय भाषाओं में परिधि के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

दाइरा - دائرہ

हिसार - حصار

मदार - مدار

पंजाबी अर्थ :

घोरा - ਘੋਰਾ

दाइरा - ਦਾਇਰਾ

मदार - ਮਦਾਰ

गुजराती अर्थ :

परिधि - પરિધિ

घेरावो - ઘેરાવો

वर्तुळनो घेरावो - વર્તુળનો ઘેરાવો

चक्रावा पर फरती वस्तु - ચક્રાવા પર ફરતી વસ્તુ

कोंकणी अर्थ :

वृत्त

परीध

परिधी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा