परिहार

परिहार के अर्थ :

परिहार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजपूतों का एक वंश जो अग्निकुल के अंतर्गत माना जाता है, क्षत्रिय समाज में एक कुलनाम

    विशेष
    . इस वंश के राजपूतों द्वारा कोई बड़ा राज्य हस्तगत या स्थापित किए जाने का प्रमाण अब तक नहीं मिला है, तथापि छोटे-छोटे अनेक राज्यों पर इनका आधिपत्य रह चुका है। 249 ई॰ में कालिंजर का राज्य इसी वंशवालों के हाथ में था जिसको कलचुरि वंश के किसी राज्य ने जीतकर छीन लिया। सन् 1129 से 1211 तक इस वंश के 7 राजाओं ने ग्वालियर पर राज्य किया था। कर्नल टाड ने अपने राजस्थान के इतिहास में जोधपुर के समीपवर्ती मंदरव (मंद्रोद्रि) स्थान के विषय में वहाँ मिले हुए चिह्नों आदि के आधार पर निश्चित किया है कि वह समय इस वंश के राजाओं की राजधानी था। आजकल इस वंश के राजपूत अधिकतर बुंदेलखंड, अवध आदि प्रदेशों में बसे हैं और उनमें अनेक बड़े ज़मींदार हैं।

  • दोष, अनिष्ट, ख़राबी आदि का निवारण या निराकरण, दोषादि के दूर करने या छुड़ाने का कार्य

    उदाहरण
    . मनुष्य को परिहार का प्रयास सर्वथा करना चाहिए।

  • प्रहार

    उदाहरण
    . बचन बान सम श्रवन सुनि सहत कौन रिस त्यागि। सूरज पद परिहार तैं पाहन उगलन आगि।

  • दोषादि के दूर करने की युक्ति या उपाय, इलाज, उपचार

    उदाहरण
    . उसे अपने परिहार पर ध्यान देना चाहिए।

  • तजने या त्यागने का कार्य, त्याग, परित्याग

    उदाहरण
    . पत्नी तथा बच्चों के परिहार के पश्चात वह कभी सुखी नहीं रहा।

  • गाँव की ओर परती छोड़ी हुई वह भूमि जिसमें प्रत्येक ग्रामवासी को अपने पशु चराने का अधिकार होता था और जिसमें खेती करने की मनाही होती थी, पशुओं को चराने के लिए परती छोड़ी हुई सार्वजनिक भूमि, चरहा

    उदाहरण
    . परिहार में गाँव भर के पशु चरते हैं।

  • लड़ाई में जीता हुआ धनादि, शत्रु से छीन ली हुई वस्तुएँ, विजित द्रव्य

    उदाहरण
    . आक्रमण कर्ता राजा ने अपना कोश परिहारों से भर लिया।

  • कर या लगान की माफ़ी, छूट

    उदाहरण
    . कर माफ़ी से किसानों को काफी राहत मिली है।

  • दुराव, छिपाव
  • खंडन, तरदीद
  • (साहित्य दर्पण) नाटक में किसी अनुचित या अविधेय कर्म का प्रायश्चित करना
  • अवज्ञा
  • उपेक्षा
  • मनु के अनुसार एक स्थान का नाम

परिहार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • avoidance
  • abstaining, refraining (from)
  • forestalling
  • rectifying (a flaw, error)

परिहार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनादर
  • उपेक्षा
  • छूट
  • खंडन
  • दोषादि

परिहार के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • त्याग

Noun, Masculine

  • avoidance

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा