parivritti meaning in hindi

परिवृत्ति

  • स्रोत - संस्कृत

परिवृत्ति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घुमाव, चक्कर, गर्दिश
  • ढकने, घेरने या छिपाने वाली वस्तु
  • घेरा, वेष्टन
  • अदला-बदला, विनिमय

    उदाहरण
    . परिवृत्ति में अदला-बदली का कथन होता है।

  • किसी के किए हुए काम को देखकर वैसा ही कोई और काम करना
  • समाप्ति, अंत
  • एक शब्द या पद को दूसरे ऐसे शब्द या पद से बदलना जिससे अर्थ वही बना रहे, ऐसा शब्द- परिवर्तन जिसमें अर्थ में कोई अंतर न आने पावे

    विशेष
    . (व्याकरण) 'कमललोचन' के 'कमल' अथवा 'लोचन' को 'पझ' या 'नयन' से बदलना।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक अर्थालंकार जिसमें एक वस्तु को देकर दूसरी वस्तु लेने अर्थात् लेनदेन या अदल-बदल का कथन होता है

    विशेष
    . इस अलंकार के दो प्रधान भेद हैं- एक सम परवृत्ति, दूसरा विषम परिवृत्ति। पहले में समान गुण या मूल की और दूसरे में असमान गुण या मूल्य की वस्तुओं के अदल-बदल का वर्णन होता है। इन दोनों के दो-दो अवतार भेद होते हैं। सम के अंतर्गत एक उत्तम वस्तु का उत्तम से विनिमय; दूसरा न्यून वस्तु का न्यून से विनिमय है। इसी प्रकार विषम के अंतर्गत उत्तम वस्तु का न्यून से और न्यून का उत्तम से विनिमय होता है। जैसे इसके उदाहरण में अंकित किया गया है।

    उदाहरण
    . तीन मूठी भरि आज देकर आनाज आपु लीन्हों जदुपति जू सों राज तीनों लोक को। . मन मानिक दीन्हों तुम्हें लीन्हीं बिरह बलाय।

परिवृत्ति के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा