पँसुरी

पँसुरी के अर्थ :

  • अथवा - पसुली

पँसुरी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पसली

पँसुरी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a rib

पँसुरी के हिंदी अर्थ

पसली, पँसुली

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मनुष्यों और पशुओं आदि के शरीर में छाती पर के पंजर की आड़ी और गोलाकार हड्डियों में से कोई हड्डी

    विशेष
    . साधारणतः मनुष्यों और पशुओं में गले के नीचे और पेट के ऊपर हड्डियों का एक पंजर होता है। मनुष्य में इस पंजर में दोनों ओर बारह हड्डियाँ होती हैं। ये हड्डियाँ पीछे की ओर रीढ़ में जुड़ी रहती है और उसके दोनों ओर से निकलकर दोनों बग़लों से होती हुई आगे छाती और पेट की ओर आती है। पसलियों के अगले सिरे सामने आकर छाती की ठीक मध्य रेखा तर नहीं पहुँचते बल्कि उससे कुछ पहले ही ख़त्म हो जाते हैं। ऊपर की सात-सात हड्डियाँ कुछ बड़ी होती हैं और छाती की मध्य की हड्डी से जुड़ी रहती हैं। इसके बाद की नीचे की ओर की हड्डियाँ या पसलियाँ क्रमशः छोटी होती जाती हैं और प्रत्येक पसली का अगला सिरा अपने से ऊपरवाली पसली के नीचे के भाग से जुड़ा रहता है। इस प्रकार अंतिम या सबसे नीचे की पसली जो कोख के पास होती है सबसे छोटी होती है। नीचे की दोनों पसलियों के अगले सिरे छाती की हड्डी तक तो पहुँचते ही नहीं, साथ ही वे अपने ऊपर की पसलियों से भी जुड़े हुए नहीं होते। इन पसलियों के बीच में जो अंतर होता है उसमें मांस तथा पेशियाँ रहती हैं। साँस लेने के समय मांसपेशियों के सिकुड़ने और फैलने के कारण ये पसलियाँ भी आगे बढ़ती और पींछे हटती दिखाई देती हैं। साधारणतः इन पसलियों का उपयोग हृदय और फेफड़े आदि शरीर के भीतरी कोमल अंगों को बाहरी आघातों से बचाने के लिए होता है। पशुओं, पक्षियों और सरीसृपों आदि की पसली की हड्डियों की संख्या में प्रायः बहुत कुछ अंतर होता है और उनकी बनावट तथा स्थिति आदि में भी बहुत भेद होता है। पसली की हड्डियों की सबसे अधिक संख्या साँपों में होती है। उनमें कभी-कभी दोनों ओर दो-दो सौ हड्डियाँ होती हैं।

    उदाहरण
    . वह इतना दुबला है कि उसकी पसलियाँ दिखाई दे रही हैं।

पँसुरी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पँसुरी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

पँसुरी से संबंधित मुहावरे

पँसुरी के अंगिका अर्थ

पसली

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मनुष्यों की छाती के अस्थि पंजर की गोलाकार आड़ी हड्डियों में से एक

पँसुरी के कन्नौजी अर्थ

पसली

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पंजर की हड्डियों में से कोई एक पार्वास्थि

पँसुरी के मगही अर्थ

पसली

हिंदी ; संज्ञा

  • मनुष्य या पशुओं की रीढ़ से सीने की ओर आने वाली हड्डियों का समूह
  • इनमें से कोई हड्डी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा