phaa.Dnaa meaning in hindi

फाड़ना

फाड़ना के हिंदी अर्थ

संस्कृत, हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • किसी पैनी या नुकीली चीज़ को किसी सतह पर इस प्रकार मारना या खींचना कि सतह का कुछ भाग हठ जाय या उसमें दरार पड़ जाए, चीरना, विदीर्ण करना

    उदाहरण
    . नाखू़न से कपड़े फाड़ना, पेट फाड़ना।

  • झटके से किसी परत होने वाली वस्तु का कुछ भाग अलग कर देना, टुकड़े करना, खंड करना

    उदाहरण
    . थान में से कपड़ा फाड़ना, काग़ज़ फाड़ना आदि।

  • तेज़ अस्त्र से किसी चीज़ पर आघात करके उसे कई अंगों में विभक्त करना

    उदाहरण
    . कुल्हाड़ी से लकड़ी फाड़ना।

  • जुड़ी या मिली हुई वस्तुओं के मिले हुए किनारों को अलग-अलग कर देना, संधि या जोड़ फैलाकर खोलना

    उदाहरण
    . आँख फाड़ना, मुँह फाड़ना।

  • किसी गाढ़े द्रव पदार्थ को इस प्रकार करना कि पानी और सार पदार्थ अलग हो जाएँ

    उदाहरण
    . चोट पर लगाने से फिटकरी खून फाड़ देती है। . खटाई डालकर दूध फाड़ना।

  • धज्जियाँ उड़ाना

    उदाहरण
    . हवा का बादल फाड़ना।

फाड़ना से संबंधित मुहावरे

  • फाड़ खाना

    क्रोध से झल्लाना , बिगड़ना , चिड़- चिड़ाना

अन्य भारतीय भाषाओं में फाड़ना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

पाड़ना - ਪਾੜਨਾ

गुजराती अर्थ :

फाडवुं - ફાડવું

चीरवुं - ચીરવું

फाडवुं - ફાડવું

उर्दू अर्थ :

फाड़ना - پھاڑنا

कोंकणी अर्थ :

पिंजप

फाटोवप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा