फाँक

फाँक के अर्थ :

फाँक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a cut slice (of fruit etc.), fillet, fragment/paring
  • clove (of a garlic), cleft, slit

फाँक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी गोल या पिंडाकार वस्तु का काटा या चीरा हुआ टुकड़ा , गोल मटोल वस्तु का वह खंड जो किसी सीध में बराबर काटने से अलग हो , छुरी, आरी आदि से अलग किया हुआ टुकड़ा

    उदाहरण
    . छोरी बंदि बिदा करि राजा राजा होय कि राँको । जरासंध को जोर उधेरयो फारि कियो द्वै फाँको ।

  • किसी फल का एक सिरे से दूसरे तक काटकर अलग किया हुआ टुकड़ा , जैसे, नीबू, आम, अमरूद, खरबूजे आदि की फाँक
  • खंड , टुकड़ा

    विशेष
    . टूट टुटकर अलग होनेवाले टुकड़े के लिये इस शब्द का व्यवहार बहुत कम मिलता है ।

    उदाहरण
    . टघरि टघरि चामीकर के कंगूर गिरैं फटकि फरस फूटि फूटि फाँके फहराहिं ।

  • लकीरें जिनसे कोई गोल या पिंडाकार वस्तु सीधे टुकड़ों में में बँटी दिखाई दे , जैसे, खरबूजे की फाँकें
  • छिद्र , दरार , शिगाफ , संधि , जैसे, दरवाजे की फाँक

फाँक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फाँक के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • टुकड़ा

फाँक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फल आदि का चाकू से काटा गया लम्बा टुकड़ा, नारंगी, चकोतरे आदि का प्राकृतिक रूप में विभाजित अंश जो छिलके के अंदर रहता है

फाँक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चाकू आदि से लम्बाई में काटा गया फल आदि का टुकड़ा, संतरा, नारंगी आदि का प्राकृतिक रूप से विभाजित अंश जो छिलके के अंदर रहता है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षियों के पंख, पाँख का सरलीकरण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फंकी, उतनी वस्तु जितनी एक बार में फांकी जाय

फाँक के गढ़वाली अर्थ

फांक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लम्बा चीरा हुआ टुकड़ा

Noun, Masculine

  • a slice,a piece.

फाँक के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • छिद्र. फल का टुकड़ा

फाँक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी गोल फल का आधे से कम टुकड़ा

फाँक के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • फल आदि का पाकू से संबाई में काटा गया टुकड़ा

सकर्मक क्रिया

  • फंकी मारना

    उदाहरण
    . स्वाद न भावत तुस फांकत ज्यौं ।

फाँक के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • टुकड़ा;

    उदाहरण
    . आम के दू फाँक कर द।

  • दरार;

    उदाहरण
    . देवाल में फाँक बा।

Noun, Masculine

  • slice, piece, sliver.
  • crack, fissure, rift.

फाँक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • फल आदि का तराशा टुकड़ा; नींबू, नारंगी आदि फलों के छिलका के अंदर के अलग-अलग खंड

फाँक के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • गोल वस्तुक आधा टुकड़ा जेना सुपारीक
  • दरारि

Noun

  • segment, spl either of the two pieces.
  • aperture.

फाँक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • फल आदि का काटा या चीरा हुआ, लंबोतरा टुकड़ा, फाँक, फलक, लम्बा टुकड़ा, चीर, चूर्ण खाना, गप्प, गप्पी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा