phailaanaa meaning in angika

फैलाना

फैलाना के अर्थ :

फैलाना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • विस्तार करना, इधर-उधर देर तक पहुँचाना छेद या गड्ढे को बड़ा करना, हिसाब किताब करना बढाना, गुणा भाग की क्रिया को ठीक होने की परीक्षा करना, पसारना, बिखेरना, व्यापक करना, प्रसिद्ध करना

क्रिया

  • लगातार स्थान घेरना, बहुतायत से मिलना, प्रसिद्ध होना, मोटाना, अधिक खुलना व्यापक होना, विखरना

फैलाना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; अकर्मक क्रिया

  • लगातार स्थान घेरना, यहाँ से वहाँ तक बराबर रहना

    उदाहरण
    . जंगल नदी के किनारे से पहाड़ तक फैला है।

  • अधिक स्थान छेंकना, ज़्यादा जगह घेरना, अदिक व्यापक होना, विस्तृत होना, पसरना, संकुचित या जोड़े स्थान में न रहना, अधिक बड़ा या लंबा-चौड़ा होना, इधर-उधर बढ़ जाना

    उदाहरण
    . पाँव धरै जित ही वह बाल तहीं रँग लाल गुलाल सौ पैलौ। . गर्मी पाकर लोहा फैल जाता है। . ख़ूब फैलकर बैठना।

  • मोटा होना, स्थूल होना, मोटाना

    उदाहरण
    . उसका बदन फैल रहा है।

  • आवृत करना, छाना, व्यापक होना, मरना, व्यापना, दूर तक रखा या पड़ा रहना

    उदाहरण
    . फुलि रहे, पलि रहे, फैलि रहे, फबि रहे, झपि रहे, झलि रहे, झुकि रहे, झुमि रहे।

  • संख्या बढ़ना, बढ़ती होना, वृद्धि होना

    उदाहरण
    . फले फुले फैले खल, सीदे साधु पल पल, बाती दीप मालिका ठठाइयत सुप है।

  • इकट्ठा न रहना, छितराना, बिखरना, अलग-अलग दूर तक इधर-उधर पड़ा रहना

    उदाहरण
    . सिपाहियों को देखते ही डाकू इधर-उधर फैल गए। . हाथ से गिरते ही माला के दाने इधर-उधर फैल गए।

  • किसी छेद या गड्डे का और बड़ा हो जाना या बढ़ जाना, अधिक खुलना
  • मुड़ा न रहना, पूरा तनकर किसी ओर बढ़ना

    उदाहरण
    . फोड़े के तनाव से हाथ फैलता नहीं है।

  • प्रचार पाना, चारों ओर पाया जाना या होना, क्रमशः बहुत से स्थानों में विद्यमान होना या मिलना, बहुतायत से मिलना

    उदाहरण
    . आंदोलन फैलना, बीमारी फैलना, प्लेग फैलना, गोभी अभी फैली नहीं है।

  • इधर-उधर दूर तक पहुँचना
  • प्रसिद्ध होना, बहुत दूर तक ज्ञात या विदित होना, मशहूर होना

    उदाहरण
    . अब तो बात फैलि गई जानत सब कोई। . राव रतनसेन के कुमार को सूजस फैलि रह्यो पुहुमी में ज्यों प्रवाह गंगा पथ को।

  • भाग का ठीक ठीक लग जाना, तस्कीन दुरुस्त उतरना

हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • लगातार स्थान घिरवाना, यहाँ से वहाँ तक बराबर बिछाना, रखना या ले जाना

    उदाहरण
    . उसने अपना हाता नदी के किनारे तक फैला लिया है।

  • अधिक स्थान घिरवाना, विस्तृत करना, पसारना, विस्तार बढ़ाना, अधिक बड़ा या लंबा चौड़ा करना, इधर-उधर बढ़ाना
  • संकुचित न रखना, सिमटा हुआ, लपेटा हुआ या तह किया हुआ न रखना, पसारना

    उदाहरण
    . सुखने के लिए कपड़ा फैलाना, उड़ने के लिए पर फैलाना।

  • यापक करना, छा देना, भर देना, दूर तक रखना या स्थापित करना

    उदाहरण
    . चिड़ियों को फँसाने के लिए जाल फैलाना। . यहाँ क्यों कूड़ा फैला रखा है।

  • इकट्ठा न रहने देना, बिखेरना, अलग-अलग दूर तक कर देना

    उदाहरण
    . बच्चे के हाथ में बताशे मत दो, इधर उधर फैलाएगा।

  • बढ़ाना, बढ़ती करना, वृद्धि करना
  • किसी छेद या गड्ढे को और बड़ा करना या बढ़ाना, अधिक खोलना
  • मुड़ा न रखना, पूरा तानकर किसी ओर बढ़ाना

    उदाहरण
    . हाथ फैलाओ तो दें। . पैर फैलाकर सोना।

  • प्रचलित करना, किसी वस्तु या बात को इस स्थिति में करना कि वह जनता के बीच पाई जाए, इधर-उधर विद्यमान करना, जारी करना

    उदाहरण
    . राज काज दरबार में फैला हुआ यह रत्न।

  • इधर-उधर दूर तक पहुँचाना
  • प्रसिद्ध करना, बहुत दुर तक ज्ञात या विदित कराना, चारों ओर प्रकट करना
  • आयोजन करना, विस्तृत विधान करना, धूमधाम से कोई बात खड़ी करना
  • गणित की क्रिया का विस्तार करना
  • हिसाब-किताब करना, लेखा लगाना, बिधि लगाना
  • गुणा भाग के ठीक होने की परीक्षा करना, वह क्रिया करना जिससे गुणा या भाग के ठीक होने या न ठीक होने का पता चल जाए

फैलाना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा