फँद

फँद के अर्थ :

फँद के मालवी अर्थ

विशेषण

  • फंदा, षड्यंत्र

  • फंदा, बंधन, जाल
  • फंदे में पड़ना, फँसना
  • मायाजाल
  • आडंबर, ढोंग

फँद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see फंदा

फँद के हिंदी अर्थ

फंद

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंध, बंधन

    उदाहरण
    . सुनत वचन प्रिय रसाल जागे अतिशय दयाल भागे जंजाल विपुल दुख कर्दम टारे। त्यागे भ्रम फंद द्वंद निरखि के मुखारविंद सूरदास अति अनंद मेटे मद भारे। . जनु अकुलात कमल मंडल मे फँदे फँदन जुग खंजन। . जा का गुरु है अंधरा चाला खरा निरंध। अंधे को अँधा मिला परा काल के फंद।

  • रस्सी या बाल आदि का फँदा, जाल, फाँस

    उदाहरण
    . हरि पद कमल को मकरंद। मलिन मति मन मधुप परि हरि विषय नर रस फंद। . यह सुनि मन गुनि सपथ बड़ि बिहँसि उठी मति मंद। भूषन सजति विलोकि मृग मनहु किरतिनि फंद।

  • छल, धोखा, मक्र, फ़रेब, झाँसा

    उदाहरण
    . हनिहीं निशाचर वृंद। बचिहैं न करि बहु फंद।

  • रहस्य, मर्म

    उदाहरण
    . पंडित केरी पोथियाँ ज्यों तीतर को ज्ञान। औरन शकुन बतावहीं अपना र्फद न जान।

  • दुःख, कष्ट

    उदाहरण
    . शिव शिव जपत मन आनंद। जाहि सुमिरे विघन विनशत कटत जम को फंद।

  • नथ की काँटी फँसाने का फँदा, गूँज

    उदाहरण
    . मदमाती मनोज के आसव सों अँग्र जासु मनों रँग केसरि को। सहजे नथ नाक ते खोलि धरी कह्यो कौन धों फंद या सेसरि की।

फँद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फँद के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

फँद के अंगिका अर्थ

फंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंधन, फंदा
  • दुख, कष्ट

फँद के कन्नौजी अर्थ

फंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फंदा, फाँस, बंधन
  • मायाजाल
  • कपट
  • क्लेश, दुःख
  • मर्म, रहस्य
  • गूँज

फँद के कुमाउँनी अर्थ

फंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सरकीली गाँठों वाली रस्सी तार आदि का विशेष प्रकार का घेरा जो प्राणी को फँसाने के लिए काम में आता है
  • फंदा, गाँठ, उलझन, बंधन
  • छल, प्रपंच, धोखा
  • दुःख, कष्ट

फँद के गढ़वाली अर्थ

फंदा, फंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रस्सी में सरकने अथवा खिसकने वाली गाँठ, फाँस, बंधन
  • फँसाने वाली वस्तु

Noun, Masculine

  • a noose, a knot, a trap.

फँद के बुंदेली अर्थ

फंद, फन्द

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छल, धोखा, चालबाज़ी
  • दुख, तकलीफ़ का बहाना

फँद के ब्रज अर्थ

फंद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फंदा
  • जाल
  • छल
  • कष्ट
  • रहस्य, मर्म
  • फंदत

अकर्मक क्रिया

  • फंदे में फँसना
  • बंधन में आना
  • मुख होना

सकर्मक क्रिया

  • जाल बिछाना
  • फंदे में फँसाना

फँद के मगही अर्थ

फंद

हिंदी ; संज्ञा

  • आल-जाल
  • ऐसी वस्तु जिसमें फँस जाए
  • फँसाने का काँटा, रस्सी, जाल आदि वस्तुएँ
  • छल, फ़रेब

फँद के मैथिली अर्थ

फन्द, फन्दा, फन्नी, फन्दी, फन्ना

संज्ञा

  • पाश, फनकी
  • ओझरओट, झंझट

Noun

  • snare, trap.
  • entanglement, trouble.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा