pha.ndaanaa meaning in hindi

फँदाना

फँदाना के हिंदी अर्थ

संस्कृत, हिंदी ; क्रिया, सकर्मक क्रिया

  • फंदे में लाना, जाल में फँसाना

    उदाहरण
    . लसत ललित कर कमलमाल पहिरावत। काम फंद जनु चंदहि बनज फँदावत। . अलक डोर मुख छबि नदी बेसर बंसी लाई। दै चारा मुकतानि को मो चित चली फँदाई। . जीवहिं राखे फंद फंदाई। शब्द बान महँ मारो जाई। . मेरै माई लोभी नैन भए। कहा करौं ये कह्यौ न मानत बरजत ही जु गए। रहत न घूँघट ओट भवन में पलक कपाट दए। लए फँदाइ विहंगम झानों मदन ब्याध बिधए।

  • फाँदने का काम दूसरे से करना, उछालना, कुदाना

    उदाहरण
    . उनके पीछे रथों के ताँते दृष्टि आते थे, उनकी पीठ पर घुड़चढ़ों के यूथ के यूथ वर्ण वर्ण के घोड़े गोटे पट्टे वाले गजगान पाखर डाले, जमाते ठहराते नचाते कुदाते, फँदाते ले जाते थे।


हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • फँसना, फंदे में आना

    उदाहरण
    . पाप पुन्य महँ सबै फँदाना। यहि विधि जीव सबै उरझाना। . फँद अनेकन सकल फँदना। मूरख जीव शब्द नहिं माना।


हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • तैयार कराना, सजवाना

    उदाहरण
    . जल्दी से डोलिया फँदाय माँगे बलमु। . राँध परोसिनि भेंटहूँ न पायों, डोलिया फँदाए लिए जात हो। . सत गुरु डोलिया फँदावल लगें चार कहार हो।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा