pheeranaa meaning in hindi

फेरना

  • स्रोत - संस्कृत

फेरना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • एक ओर से दूसरी ओर ले जाना, भिन्न दिशा में प्रवृत्त करना, गति बदलना, घुमाना, मोड़ना

    उदाहरण
    . तिनहिं मिले मन भयो कुपथ रत फिरै तिहारे फेरे। . गाड़ी पश्चिम जा रही थी उसने उसे दक्खिन की ओर फेर दिया। . सुर तरु रुख सुरबेलि पवन जनु फेरइ। . मैं ममता मन मारि ले घठ ही माहीं घेर। जब ही चालै पीठ दै आँकुस दै दै फेर।

  • पीछे चलाना, जिधर से आता हो उसी ओर भेजना या चलाना, लौटाना, वापस करना, पलटाना

    उदाहरण
    . जे जे आए हुते यज्ञ में परिहै तिनको फेरन । . वह तुम्हारे यहाँ जा रहा था, मैंने रास्ते ही से फेर दिया।

  • जिसके पास से (कोई पदार्थ) आया हो उसी के पास पुनः भेजना, जिसने दिया हो उसी को फिर देना, लौटाना, वापस करना

    उदाहरण
    . दियो सो सीस चढ़ाय ले आछी भाँति अएरि। जापै चाहत सुख लयो ताके दुखहिं न फेरि। . उनके यहाँ से जो न्योता आवेगा वह फेर दिया जायगा। . जो कुछ मैंने तुम से लिया है सब फेर दूँगा। . यह कपडा अच्छा नहीं है, दुकान पर फेर आओ।

  • जिसे दिया था उससे फिर ले लेना, एक बार देकर फिर अपने पास रख लेना, वापस लेना, लौटा लेना

    उदाहरण
    . एक बार चीज़ देकर फेरते हो। . अब दुकानदार कपड़ा नहीं फेरेगा।

  • चारों ओर चलना, मंडलाकार गति देना, चक्कर देना, घुमाना, भ्रमण करना
  • ऐंठना, मरोड़ना

    उदाहरण
    . पेंच को उधर फेरो।

  • यहाँ से वहाँ तक स्पर्श कराना, किसी वस्तु पर धीरे से रखकर इधर-उधर ले जाना, छुलाना या रखना

    उदाहरण
    . घोड़े की पीठ पर हाथ फेरना। . अवनि कुरंग, विहग्र द्रुम डारन रूप निहारत पलक न प्रेरत। मगन न डरत निरखि कर कमलन सुभग सरासन फेरत।

  • पोतना, तह चढ़ना, लेप करना
  • एक ही स्थान पर स्थिति बदलना, सामना दूसरी तरफ़ करना, पार्श्व परिवर्तित करना

    उदाहरण
    . वह मुझे देखते ही मुँह फेर लेता है। . उसे उस करवट फेर दो।

  • स्थान वा क्रम बदलना, उलट-पलट या इधर-उधर करना, नीचे के ऊपर या इधर का उधर करना
  • पलटना, और का और करना, बदलना, भिन्न करना, विपरीत करना, विरुद्ध करना

    उदाहरण
    . फेरे भेख रहै भा तपा। धूरि लपेटे मानिक छपा। . सारद प्रेरि तासु मति फेरी। माँगेसि नींद मास षठ केरी।

  • माँजना, बार-बार दोहराना, अभ्यस्त करना, उदधरणी करना
  • चारों ओर सब के सामने ले जाना, सब के सामने ले जाकर रखना, घुमाना

    उदाहरण
    . फेरे पान फिरा सब कोई। लागा व्याहचार सब होई।

  • प्रचारित करना, घोषित करना
  • चलाकर चाल ठीक करना, घोड़े को आदि को ठीक चलने की शिक्षा दिना, चाल चलाना, निकालना

    उदाहरण
    . फेरहिं चतुर तुरँग गति नाना। . वह सवार बहुत अच्छा घोड़ा फेरता है।

फेरना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फेरना के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

फेरना से संबंधित मुहावरे

  • पानी फेरना

    धो देना, रंग बिगाड़ना, नष्ट करना

  • माला फेरना

    एक-एक दाने पर हाथ रखते हुए ईश्वर या किसी देवता का नाम या मंत्र कहते जाते हैं जिससे नाम या मंत्र की संख्या निर्दिष्ट होती जाती है, एक-एक गुरिया या दाना हाथ से खिसकाते, हुए माला को चारों ओर घुमाना, माला जपना, जप करना, भजन करना

  • हाथ फेरना

    स्पर्श करना, इधर-उधर छूना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा