फेंटा

फेंटा के अर्थ :

फेंटा के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमर का घेरा
  • धोती का वह भाग जो कमर में लपेटकर बाँधा गया हो
  • फटका, पटुका, कमरबंद

    उदाहरण
    . अब मै नाच्यो बहुत गुपाल। माया को कठि फेंटा बाँध्यो लोभ तिलक दियो भाल।

  • वह वस्त्र जो सिर पर लपेटकर बाँधा जाता है, छोटी पगड़ी, साफ़ा

    उदाहरण
    . किसान फेंटा बाँधकर काम कर रहा है।

  • अटेरन पर लपेटा हुआ सूत, सूत की बड़ी अंटी

फेंटा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फेंटा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the part of धोती rolled and tucked up round the waist

फेंटा के अंगिका अर्थ

फैंटा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमर का घेरा, पटुका
  • सिरपर लपेटने की छोटी पगड़ी

फेंटा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • बड़ी पगड़ी

फेंटा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमर का घेरा
  • कमर पर लपेटा हुआ कपड़ा, कमरबंद
  • छोटी पगड़ी
  • सूत की बड़ी अंटी

फेंटा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • कमरबंद

फेंटा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मर्दानी धोती का दूसरा छोर जो कमर से लपेटकर कसा जाता है

फेंटा के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमर में बाँधा गया धोती का हिस्सा

    उदाहरण
    . फेंटा कसल।

  • कोल्हू का एक पार्ट

    उदाहरण
    . फेंटा लकड़ी के मोटा गाँठ होले।

Noun, Masculine

  • dhoti/saree part tied at the waist.
  • a part of oil crusher.

फेंटा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • ढीली लपेट की पगड़ी, मुरेठा

देशज

  • कोल्हू की कतरी में लगा ढाँचा जो बैलों के घूमते समय कतरी से चिपका घूमता है
  • कमर का घेरा, टेंट

फेंटा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • मुरेठा, पाग
  • साँची, पहिरनमे तहदार भाग
  • कोल्हुक सामी

Noun

  • urban.
  • plait/fold in loin cloth.
  • metal lining in oil crusher.

फेंटा के मालवी अर्थ

फेंटो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिर पर बाँधने का लंबा व पगड़ीनुमा वस्त्र जो लगभग 16 हाथ या 8 मीटर का होता है, साफ़ा

क्रिया

  • फेंट लिया अथवा क़ब्ज़े में किया, वशीभूत किया

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा