फेरा

फेरा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

फेरा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • एक बार का घुमाव, लपेट अथवा लभेरा, परिक्रमा, चक्कर, घूम-फिर कर वहीं पर आ जाना, पलटने की क्रिया या भाव, दौनी या हल-हेंगा में दाहिनी ओर जुता तेज बैल, उलझन, बखेड़ा, बार, मरतबा, एक फेरा

फेरा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • going round
  • round, coming and going back
  • circumambulation
  • circuit
  • a matrimonial rite wherein the bride and bridegroom move together round the sacred fire

फेरा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी स्थान या वस्तु के चारों ओर गमन, परिक्रमण, चक्कर

    उदाहरण
    . वह ताल के चारो ओर फेरा लगा रहा है। . चारि खान में भरमता कबहुँ न लगता पार। सो फेरा सब मिट गया सतगुरु के उपकार।

  • लपेटने में एक बार का घुमाव, लपेट, मोड़, बल

    उदाहरण
    . कई फेरे देकर तग्गा लपेटा गया है।

  • इधर-उधर से आगमन, घूमते-फिरते आ जाना या जा पहुँचना

    उदाहरण
    . पींजर महँ जो परेवा घेरा। आप मजार कीन्ह तहँ फेरा। . जहँ सतसंग कथा माधव की सपनेहु करत न फेरो। . वे कभी तो मेरे यहाँ फेरा करेंगे।

  • लौटकर फिर आना, पलटकर आना

    उदाहरण
    . कहा भयो जो देश द्वारका कीन्हों जाय बसेरो। आपुन ही या ब्रज के कारन करिहैं फिरि फिरि फेरो। . इस समय तो जा रहा हूँ, फिर कभी फेरा करूँगा।

  • आवर्त, घेरा, मंडल
  • भिक्षा माँगना

फेरा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परिक्रमण टक्कर, लपेट फेर, आना जाना घेरा

फेरा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौगिर्दा घुमाव. 2. परिक्रमा, चक्कर. 3. भाँवर. 4. पुरनागमन. 5. बार-बार आना-जाना

फेरा के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लपेट, परिक्रमा, चक्कर, घुमाव

फेरा के गढ़वाली अर्थ

फेरे

पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • चारों ओर घूमने की क्रिया, परिक्रमा; ब्याह के भांवरे

क्रिया

  • खलिहान में फैलाए हुए अनाज के डंठलों आदि में से दानों को अलग करने के लिए उन पर बैलों को फिराना

Masculine, Feminine

  • circumambulation of the sacrificial fire by both bride & the groom at the wedding

verb

  • to turn round the bullocks over the crop in a threshing floor to separate the husk from seed

फेरा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • घुमान, चक्कर

फेरा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • परिक्रमा, लपेट, काहीं बार-बार जाने की क्रिया, घेरा, मंडल, भाँवर

फेरा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • परिक्रमा, चक्कर, भाउरि
  • लपेट

Noun

  • round, circumvention
  • winding, wrapping

अन्य भारतीय भाषाओं में फेरा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

फेरा - پھیرا

चक्कर - چکر

पंजाबी अर्थ :

फेरा - ਫੇਰਾ

लावां - ਲਾਵਾਂ

गुजराती अर्थ :

फेरो - ફેરો

चक्कर - ચક્કર

आंटो - આંટો

सप्तपदी - સપ્તપદી

कोंकणी अर्थ :

फेरो मारप

फेरे

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा