फूटना

फूटना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

फूटना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • खरी या करारी वस्तुओं का दबाव या आघात पाकर टूटना, खरी वस्तुओं का खंड खंड होना, भग्न होना, करकना, दरकना

    विशेष
    . इस क्रिया का प्रयोग खरी या करारी वस्तुओं के लिए होता है। चमड़े, लकड़ी आदि चीमड़ वस्तुओं के लिए नहीं होता।

    उदाहरण
    . घड़ा फूटना, चिमनी फूटना, रेवड़ी फूटना, बताशा फूटना, पत्थर फूटना।

  • ऐसी वस्तुओं का फटना जिनके ऊपर छिलका या आवरण हो अथवा मुलायम या पतली चीज भरी हो

    उदाहरण
    . कटहल फूटना, सिर फूटना, फोड़ा फूटना।

  • नष्ट होना, बिगड़ना

    उदाहरण
    . आँख फूटना, भाग्य फूटना।

  • भेदकर निकलना, भीतर से झोंक के साथ बाहर आना

    उदाहरण
    . सोता फूटना, धार फूटना।

  • शरीर पर दाने या धाव के रूप में प्रकट होना, फोड़े आदि की तरह निकलना

    उदाहरण
    . दाने फूटना, कोढ़ फूटना, गरमी फूटना।

  • कली का खिलना, प्रस्फुटित होना
  • जुड़ी हुई वस्तु के रूप में निकलना, अवयव, जोड़ यां वृद्धि के रुप में प्रकट होना, अंकुर, शाखा आदि का निकलना

    उदाहरण
    . कल्ला फूटना, शाखा फूटना। . बिरवा एक सकल संसारा। पेड़ एक फूटी बहु डारा।

  • अंकुरित होना, फटकर अँखुबा निकलना

    उदाहरण
    . बीज फूटना।

  • शाखा के रूप में अलग होकर किसी सीध में जाना

    उदाहरण
    . थोड़ी दूर पर सड़क से एक और रास्ता फूटा है।

  • बिखरना, फैलना, व्याप्त होना

    उदाहरण
    . दिसन दिसन सों किरनैं फटहिं। सब जग जानु फुलझरी छूटहिं। . रेंड़ा रूख भया मलयागिरि चहुँ दिसि फूटी बास।

  • निकलकर पृथक् होना, संग या समूह से अलग होना, साथ छोड़ना

    उदाहरण
    . गोल से फूटना।

  • पक्ष छोड़ना, दूसरे पक्ष में हो जाना

    उदाहरण
    . गवाह फूटना।

  • अलग-अलग होना, विलग होना, संयुक्त न रहना, मिलाप की दशा में न रहना

    उदाहरण
    . जिनके पद केशव पानि हिए सुख मानि सबै दुख दूर किए। तिनको सँग फूटत ही फिट रे फटि कोटिक टूक भयो न हिए। . तू जुग फूटै न मेरी भटू यह काहू कह्यो सखिया सखियान तें। कंज से पानि से पाँसे परे अंसुआ गिरे खजन सी अँखियान तें। . जोड़ा फूटना, संग फूटना।

  • शब्द का मुँह से निकलना

    उदाहरण
    . मुँह से बात फूटना।

  • बोलना, मुँह से शब्द निकलना

    उदाहरण
    . कछु तो फूटी।

  • व्यक्त होना, प्रकट होना, प्रकाशित होना

    उदाहरण
    . अंग अंग छबि फूटि कढ़ति सब निरखत पुर नर नारी।

  • पानी का इतना खौल जाना कि उसमें छोटे छोटे बुलबुलों के समूह दिखाई देने लगें, पानी का खदखदाने लगाना
  • किसी भेद का खूल जाना

    उदाहरण
    . कहीं बात फूट गई तो बड़ी मुश्किल होगी। . संतन संग बैठि बैठि लोकलाज खोई। अब तो बात फूटि गई जानत सब कोई।

  • रोक या परदे का दबाव के कारण हट जाना, बाँध, मेड़ आदि का टूट जाना

    उदाहरण
    . बाँध फूटना।

  • पानी या और किसी पतली चीज का रसकर इस पार से उस पार निकल जाना

    उदाहरण
    . यह कागज़ अच्छा नहीं है, इसपर स्याही फूटती है।

  • जोड़ों में दर्द होना

फूटना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

फूटना से संबंधित मुहावरे

फूटना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • खण्ड होना, नष्ट होना, बिगड़ना,शरीर पर दाने के रूप में प्रकट होना,अखुला फूटना, व्याप्त होना, फैलान,कली का खिलना, शब्द का मुख से निकालना, शरीर पर जोड़ों में पीड़ा होना, भेद खुलना

फूटना के मालवी अर्थ

क्रिया

  • ऐसी वस्तु या घटना जिसके अन्दर का भाग पतली अथवा मुलायम चीज से भरा हो, भर जाने के कारण आवरण फाड़कर निकलना जैसे फोड़े का फूटना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा