पितृपक्ष

पितृपक्ष के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - पितरपक्ष

पितृपक्ष के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आश्विन की कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक का पक्ष जिसमें पितरों का श्राद्ध एवं ब्राह्मण भोजन होता है, कुआर या आश्विन मास का कृष्ण पक्ष

    विशेष
    . यह पक्ष पितरों को अतिशय प्रिय माना गाया है। कहा जाता है कि इसमें उनके निमित श्राद्ध आदि करने से वे अत्यंत संतुष्ट होते हैं। इसी से इसका नाम पितृपक्ष हुआ है। प्रतिपदा से अमावास्या तक नित्य उनके निमित तिल-तर्पण और अमावास्या को पार्वणविधि से तीन पीढ़ी ऊपर तक के मृत पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। भिन्न-भिन्न पूर्वजों की मृत्युतिथियों को भी उनके निमित इस पक्ष में श्राद्ध करते हैं। पर यह श्राद्ध एकोद्दिष्ट न होकर त्रेपुरुषिक ही होता है। इन पंद्रह दिनों में आहार और विहार में प्रायः अशौच के नियमों का सा पालन किया जाता है।

  • पिता
  • पिता का कुल, पितृकुल
  • पिता की ओर के लोग, पिता के संबंधी, पितृकुल का मनुष्य

पितृपक्ष के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the dark fortnight of the month of आश्विन when oblations are offered to the manes for their spiritual gratification
  • paternal side

पितृपक्ष के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आश्विन मास का कृष्ण पक्ष
  • पितृकुल

पितृपक्ष के मैथिली अर्थ

पितृ-पक्ष

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आश्विन का कृष्णपक्ष जिसमें पितरों का श्राद्ध एवं ब्राह्मण भोजन होता है

Noun, Masculine

  • dark half of आश्विन sacred to manes

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा