piyaasaal meaning in hindi

पियासाल

  • स्रोत - संस्कृत

पियासाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बहेड़े या अर्जुन की जाति का एक प्रकार का बड़ा पेड़

    विशेष
    . यह भारतवर्ष के जंगलों में प्रायः सर्वत्र होता है। इसके पत्ते बहेड़े के पत्तों के समान चौड़े होते हैं जो शिशिर ऋतु में झड़ जाते हैं। फल भी बहेड़े के समान होते हैं और कहीं-कहीं चमड़ा सिझाने के काम में आते हैं। लकड़ी इसकी मज़बूत होती है और मकानों में लगती है। गाड़ी, नाव और मूसल आदि भी इस लकड़ी के अच्छे होते हैं। इसकी छाल से पीला रंग बनता है। रंग के अतिरिक्त छाल दवा के काम में आती है। लाख भी इसमें लगता है। छोटा नागपुर और सिंहभूमि के आस-पास के कोए पियासाल के पेड़ों पर पाले जाते हैं। वैद्यक में पियासाल कोढ़, विसप, प्रमेह, कृमि, कफ़ और रक्तपित्त को दूर करने वाला तथा त्वचा और केशों के लिए हितकारी माना गया है। इसे सज भी कहते हैं।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा