plaksh meaning in hindi

प्लक्ष

  • स्रोत - संस्कृत

प्लक्ष के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बरगद की तरह का एक बड़ा पेड़ जो सारे भारत में पाया जाता है, पाकड़ नामक वृक्ष, पिलखा

    उदाहरण
    . बंदर प्लक्ष पर बैठकर उसके गोदे खा रहा है।

  • पुराणानुसार सात कल्पित द्वीपों में से एक द्वीप का नाम

    विशेष
    . प्लक्षद्वीप के बारे में कहते हैं कि यह जम्बूद्वीप के चारों ओर है और दो लाख योजन विस्तृत है। इसमें शांतभव, शिशिर, सुखोदय, आनंद, शिव, क्षेमक और ध्रुव नामक सात वर्ष और गोमेद, चंद्र, नारद, दुंदुभि, सोमक, सुमना और वैभ्राजक नाम के सात पर्वत माने जाते हैं। भागवत में इसके वर्षों का नाम शिव, वयस, सुभद्र, शांत, क्षेम, अमृत और तथा पर्वतों का नाम मणिकूट, वज्रकूट, इंद्रसोम, ज्योतिष्मानू, सुवर्ण, हिरण्यष्ठीन और मैघमाल लिखा है। विष्णुपुराण के अनुसार अनुतप्ता, शिखी, विपाशा, त्रिदिवा, क्रमू, अमृता और सुकृता नाम की सात नदियाँ हैं पर भागवत में उनका नाम अरुण, नृमला, आंगिरसी, सावित्री, सुप्रभात, ऋतंभरा और सत्यंभरा दिया है। कहते हैं, इस द्वीप में युगव्यवस्था नहीं है, इसमें सदा त्रेतायुग बना रहता है। यहाँ चातुर्वर्ण का नियम है। इस द्वीप में प्लक्ष का एक बहुत बड़ा वृक्ष है, इसी से इसे प्लक्षद्वीप कहते हैं।

    उदाहरण
    . प्लक्षद्वीप का विस्तार जम्बूद्वीप से दुगुना है।

  • अश्वत्थ वृक्ष, पीपल

    उदाहरण
    . वह सुबह नहा-धोकर पीपल में जल देता है।

  • बड़ी खिड़की या दरवाज़ा
  • पिछवाड़े की खिड़की या छोटा दरवाज़ा, पार्श्वस्थ या पिछला दरवाज़ा
  • द्वार के पास की भूमि

    उदाहरण
    . शाम के समय प्लक्ष पर बैठना अशुभ मानते हैं।

  • एक तीर्थ का नाम

    उदाहरण
    . हमारे पड़ोसी प्लक्ष की यात्रा पर गए हैं।

  • वट, बरगद
  • सरस्वती नदी का उद्गम स्थान

प्लक्ष के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा