prabodhnaa meaning in hindi

प्रबोधना

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - परबोधना

प्रबोधना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • जगाना, नींद से उठाना
  • सजग करना, सचेत करना, होशियार करना, जताना
  • समझाना-बुझाना, मन में बात बिठाना

    उदाहरण
    . प्रभु तब मोहिं बहु भाँति प्रबोधा। . कहि प्रिय वचन विवेकमय कीन्ह मातु परितोष। लगे प्रबोधन जानकिहि प्रगति बिपिन गुन दोष।

  • सिखाना, पाठ पढ़ाना, पट्टी पढ़ाना

    उदाहरण
    . सखिन सिखावन दीन, सुनत मधु परिणाम हित। तेइ कछु कान न कीन, कुटिल प्रबोधी कूबरी।

  • सांत्वना देना, ढाढ़स देना, तसल्ली देना, दिलासा देना

    उदाहरण
    . जननी ब्याकुल देखि प्रबोधत धीरज करि नीके जदुराई। सूर श्याम को नेकु नहीं डर जनि रोवै, तू जसुमति माई। . कहि कहि कोटिक कपट कहानी। धीरज धरहु प्रबोधेसि रानी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा