प्रजापति

प्रजापति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - प्रजनिपति

प्रजापति के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सृष्टिकर्ता, ब्रह्मा
  • राजा
  • सूर्य
  • पिता

प्रजापति के हिंदी अर्थ

परजापति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सृष्टि को उत्पन्न करनेवाला, वह जिसने सृष्टि उत्पन्न की है, सृष्टिकर्ता

    विशेष
    . वेदों और उपनिषदों से लेकर पुराणों तक में प्रजापति के संबंध में अनेक प्रकार की कथाएँ प्रचलित हैं। वैदिक काल में प्रजापति एक वैदिक देवता थे और वे ब्रह्मा के पुत्र तथा सृष्टिकर्ता माने जाते थे। तैत्तिरीय ब्राह्मण में लिखा है कि ब्रह्मा के पुत्र प्रजापति सृष्टि को उत्पन्न करने के उपरांत माया के वश में होकर भिन्न-भिन्न शरीरों में बँध गए थे और देवताओं ने एक अश्वमेघ यज्ञ करके उन्हें शरीरों से मुक्त किया था। ऐतरेय ब्राह्मण में लिखा है कि प्रजापति ने अपनी उषा नाम की कन्या के साथ संभोग किया था जिससे मृग नक्षत्र की उत्पत्ति हुई थी और वे स्वयं तथा उषा दोनों मिलकर रोहणी नामक नक्षत्र के रूप में परिवर्तित हो गए थे। छांदोग्य उपनिषद् में लिखा है की इंद्र ने प्रजापति से सूक्ष्म आत्मज्ञान तथा वैरोचन ने स्थूल आत्मज्ञान प्राप्त किया था। पुरुषमेघ यज्ञ में प्रजापति के आगे पुरुष की बलि दी जाती है। पुराणों में ब्रह्मा के पुत्र अनेक प्रजापतियों का उल्लेख है। कहीं ये दस प्रजापति कहे गए हैं—(1) मरीचि (2) अत्रि (3) अंगिरा (4) पुलस्त्य (5) पुलह (6) क्रतु (7) प्रचेता (8) वशिष्ठ (9) भृगु (10) नारद। और कहीं इन इक्कीस प्रजापतियों का उल्लेख है। (1) ब्रह्मा (2) सूर्य (3) मनु (4) दक्ष (5) भृगु (6) धर्मराज (7) यमराज (8) मरीचि (9) अंगिरा (10) अत्रि (11) पुलस्त्य (12) पुलह (13) क्रत (14) वशिष्ठ (15 परमेष्ठी (16) विवस्वान् (17) सोम (18) कर्दम (19) क्रोध (20) अर्वाक और (21) क्रीत।

    उदाहरण
    . गुरु ज्ञाता परजापती सेवक माँटी रूप। रज्जब रस सूँ फेरि करि घड़िले कुंभ अनूप।

  • हिन्दुओं के एक देवता जो सृष्टि के सृजक माने जाते हैं, ब्रह्मा
  • मनु
  • किसी देश का प्रधान शासक और स्वामी, राजा
  • सूर्य
  • अग्नि, आग
  • विश्वकर्मा
  • पिता, बाप
  • घर का मालिक या बड़ा, वह जो परिवार का पालन पोषण करता हो
  • एक तारा
  • जामाता, दामाद
  • एक प्रकार का यज्ञ
  • साठ संवत्सरों में से पाँचवाँ संवत्सर
  • विष्णु का एक नाम
  • आठ प्रकार के विवाहों में से एक प्रकार का विवाह, देखिए : 'प्राजापत्य'
  • लिंगेंद्रिय
  • एक देवता जो शिल्पशास्त्र के पहले आचार्य और आविष्कर्ता माने जाते हैं
  • जनक
  • वे दस लोककर्ता जिन्हें ब्रह्मा ने सृष्टि के आरंभ में प्रजा-वृद्धि प्रजाप के लिए उत्पन्न किया था

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गौतम बुद्ध को पालने वाली गौतमी का नाम

प्रजापति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रजापति के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ब्रह्मा

Noun

  • God, the Creator

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा