परपंच

परपंच के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

परपंच के मालवी अर्थ

विशेषण

  • प्रपंच, झगड़ा-फ़साद

परपंच के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • illusory creation, manifestation, delusion
  • mundane affairs
  • artifice, manipulation

परपंच के हिंदी अर्थ

प्रपंच, परिपंच

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाँच तत्वों का उत्तरोत्तर अनेक भेदों में विस्तार, संसार, सृष्टि, भवजाल

    उदाहरण
    . विधि प्रपँच गुन अवगुन साना। . सुखदायक दूती चतुर करि परपंच बनाय। छरि जु निसातम सुबसु करि नवलहि दई मिलाय।

  • एक से उत्तरोत्तर अनेक होने का क्रम, विस्तार, फैलाव
  • सांसरिक व्यवहारों का विस्तार, दुनिया का जंजाल

    उदाहरण
    . परमारथी प्रपंच वियोगी। . सपने होइ भिखारि नृप रंक नाकपति होय। जागे लाभ न हानि कछु तिमि प्रपंच जिय जोय।

  • बखेड़ा, झंझट, झगड़ा, झमेला

    उदाहरण
    . देहु, कि लेहु अजस करि नाहिं। मोहिं न बहुत प्रपंच सुहाहीं।

  • व्यर्थ की परेशानी
  • वह आचरण, काम आदि जिसमें ऊपरी बनावट का भाव रहता है, आडंबर, ढोंग, छल, धोखा

    उदाहरण
    . रचि प्रपंच भूपहि अपनाई। रामतिलक हित लगन धराई।

  • वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए
  • विपर्यास, प्रतिकूलता, वैपरीत्य
  • राशि, संचय, पुंज
  • व्याख्या, विस्तार, विश्लेषण
  • नाटक में परिहासजनक कथन, असंगत या भोंडा कथन
  • कोई ऐसा कार्य या बात जो वास्तविक या सत्य न रहने पर भी सत्य और ठीक जान पड़े

परपंच के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

परपंच के अंगिका अर्थ

परपंची

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मुँह देखी फै़सला प्रपंच

विशेषण

  • धूर्त, बखेड़िया

परपंच के गढ़वाली अर्थ

प्रपंच

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाखंड, बखेड़ा
  • षडयंत्र, जाल, कपट, छल

Noun, Masculine

  • deception, conspiracy, cheating, fraud, manipulation.

परपंच के बघेली अर्थ

परपन्च

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रपंच, बहाना
  • भिड़ने-भिड़ाने वाली बातें

परपंच के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रपंच, झमेला
  • धोखा देने के लिए यहाँ वहाँ की जोड़-तोड़

परपंच के ब्रज अर्थ

प्रपंच

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फैलाव, विस्तार

    उदाहरण
    . पेखि परपंच पेखने को साब भाय हो।

  • झंझट, बखेड़ा
  • खेल

परपंच के मैथिली अर्थ

प्रपञ्च

संज्ञा

  • प्रच्छन्न गतिविधि, दुरभिसंधि
  • मायाजाल
  • सृष्टि, संसृति
  • विस्तार

Noun

  • conspiracy
  • illusion, deception.
  • creation (of god), world.
  • detail, elaboration.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा