pratiikvaad meaning in english
प्रतीकवाद के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- symbolism
प्रतीकवाद के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
आधुनिक काव्य का एक आंदोलन या सिद्धांत जिसमें काव्य रचना का मुख्य आधार प्रतीक अनुध्वनिमूलक स्वर आदि होते हैं, अभिव्यंजना की वह विशिष्ट प्रणाली या उससे संबंधित मूल तथा स्थूल सिद्धांत जिसके अनुसार प्रतीकों के आधार पर भावों और वस्तुओं आदि का बोध कराया जाता है
विशेष
. प्रतीकवाद का आरंभ सन् 1886 में फ्रांस में कवि जीन मोरेआस के प्रतीकवाद (सिंबोलिज्म) विषयक घोषणा-पत्र के प्रकाशित होने के साथ होता है। यह उन्नीसवीं शताब्दी के स्थूल काव्य सिद्धांतों के विरोध में उत्पन्न हुआ था। प्रतीकवादियों का सिद्धांत था कि प्रतीकों के माध्यम से वे अधिक संवेद्य काव्य का निर्माण कर सकते हैं। अतः यह काव्य स्थूल घटनाओं को गोपन प्रतीतियों के रूप में व्यक्त करता है। प्रतीकवाद आधुनिक युग का प्रमुख साहित्यिक आंदोलन है।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा