प्रतिमा

प्रतिमा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्रतिमा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देवमूर्ति
  • मूर्ति
  • परछाई

प्रतिमा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • an image, icon, a statue
  • effigy

प्रतिमा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी की वास्तविक अथवा कल्पित आकृति के अनुसार बनाई हुई मूर्ति या चित्र आदि, अनुकृति
  • मिट्टी, पत्थर या धातु आदि की बनी हुई देवताओं की मूर्ति जिसकी स्थापना या प्रतिष्ठा करके पूजन किया जाता हो, देवमूर्ति

    उदाहरण
    . आज मंदिर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

  • प्रतिबिंब, छाया, परछाई
  • हाथियों के दाँतों पर जड़ा जाने वाला पीतल, ताँबे आदि का छल्ला या मंडल
  • तौलने का बाट, बटखरा, माप
  • प्रतीक, चिन्ह
  • साहित्य में एक अलंकार जिससे किसी मुख्य पदार्थ या व्यक्ति के न होने की दशा में उसी के समान किसी दूसरे पदार्थ या व्यक्ति की स्थापना का उल्लेख होता है

    उदाहरण
    . 'हौं जीवित हौं जगत में अलि याही आधार, प्रानपिया उनिहार यह ननदी बदन अधार'। इसमें विदेश गए हुए पति के अभाव में नायिका ने पति के समान आकृतिवाली ननद को ही उसका स्थानापन्न बनाया है, इसलिए यह प्रतिमा अलंकार है।

प्रतिमा के बुंदेली अर्थ

प्रतमा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देवमूर्ति
  • मूर्ति

प्रतिमा के मगही अर्थ

परतिमा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देवमूर्ति जिसकी प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी हो, विधिवत स्थापित मूर्ति
  • पत्थर, मिट्टी, धातु आदि की मूर्ति
  • परछाई, प्रतिबिंब

प्रतिमा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देवमूर्ति
  • मूर्ति
  • मिट्टी,पत्थर आदि की बहुआयामी शिल्पकृति

Noun, Feminine

  • idol
  • statue
  • sculpture

अन्य भारतीय भाषाओं में प्रतिमा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मूर्ती - مورتی

मुजस्समा - مجسمہ

पंजाबी अर्थ :

मूरती - ਮੂਰਤੀ

गुजराती अर्थ :

प्रतिमा - પ્રતિમા

मूर्ति - મૂર્તિ

कोंकणी अर्थ :

प्रतिमा

मूर्त

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा