प्रवीर

प्रवीर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्रवीर के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • सुभट, श्रेष्ठ वीर, भारी योद्धा, बहादुर

    उदाहरण
    . शेर पंचनंद का प्रवीर रणजीत सिंह आज मरता है देखो।

  • उत्तम, श्रेष्ठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भौत्य मनु के एक पुत्र
  • वह जो सर्वश्रेष्ठ वीर हो

    उदाहरण
    . रावण की सेना में बहुत सारे प्रवीर थे।

  • महिष्मती के राजा नीलध्वज के पुत्र जो ज्वाला के गर्भ से उत्पन्न थे

    विशेष
    . इनकी कथा जैमिनी भारत में इस प्रकार है कि, जब युधिष्ठिर का अश्वमेध का घोड़ा महिष्मती में पहुंचा तब राजकुमार प्रवीर बहुत-सी स्त्रियों को लिए एक उपवन में क्रीड़ा कर रहे थे। अपनी प्रेयसी मदनमंजरी के कहने से राजकुमार घोड़े को पकड़ लाए। घोर युद्ध हुआ जिसमें नालध्वज हारने लगे। सूर्य नीलध्वज के जामाता थे और वर देने के कारण उन्हीं के घर रहते थे। सूर्य के समझाने पर नीलध्वज ने घोड़े को अर्जुन को लौटाना चाहा। पर उनकी स्त्री उन्हें धिक्कारने लगी और उसने युद्ध करने के लिए उत्तेजित किया। युद्ध में प्रवीर तथा और बहुत से राजवंश के लोग मारे गए। तब नीलध्वज ने घोड़े को वापस कर दिया। इसपर ज्वाला क्रुद्ध होकर अपने भाई के पास चली गई और उसे अर्जुन से युद्ध करने के लिए उभारने लगी। जब भाई ने भी उसे अपने यहाँ से भगा दिया तब वह नौका पर चढ़कर गंगा पार कर रही थी। गंगा देवी को उसने बहुत फटकारा की तुमने सात पुत्रों को डुबो दिया और तुम्हारे आठवें पुत्र भीष्म की यह गति हुई कि अर्जुन ने शिखंडी को सामने करके उसे मार डाला। इसपर गंगादेवी ने क्रुद्ध होकर शाप दिया की 6 महीने में अर्जुन का सिर कटकर गिर पडे़गा। यह सुनकर ज्वाला प्रसन्न होकर आग में कूद पड़ी और अर्जुन की वध की इच्छा से तीक्ष्ण बाण होकर वभ्रुवाहन के तूणीर में जा विराजी। यह कथा महाभारत में नहीं है।

प्रवीर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रवीर के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • बहादुर

Adjective

  • gallant.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा