प्रयोग

प्रयोग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - परयोग

प्रयोग के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवहार, इस्तेमाल
  • अनुष्ठान, साधन
  • दृष्टांत
  • जाँच, परीक्षण

प्रयोग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an experiment
  • use, employment
  • application
  • exercise

प्रयोग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी चीज़ या बात को आवश्यकता अथवा अभ्यासवश काम में लाया जाना, इस्तेमाल, व्यवहार, बरता जाना, जैसे— बल का प्रयोग करना, बिजली का प्रयोग करना, जल का प्रयोग करना, शब्द का प्रयोग करना

    उदाहरण
    . रस है बहुत परंतु सखि, विष है विषम प्रयोग।

  • काम में आने या लगने की क्रिया, किसी कार्य में योग, किसी काम में लगना, आयोजन, अनुष्ठान, साधन

    उदाहरण
    . हमारे देश में चावल का प्रयोग ज़्यादा होता है।

  • आजकल वैज्ञानिक क्षेत्रों में किसी प्रकार का अनुसंधान करने या कोई नई बात ढूँढ़ निकालने के लिए की जाने वाली कोई परीक्षणात्मक क्रिया अथवा उसका साधन, अमल, विधान

    उदाहरण
    . केवल पुस्तक पढ़ने से व्यवहार ज्ञान न होगा, प्रयोग देखो। . उस वैज्ञानिक ने रसायन के बहुत से प्रयोग दिखाए।

  • तांत्रिक उपचार या साधन जो बारह कहे जाते हैं—मारण, मोहन, उच्चाटन, कीलन, विद्धेषण, कामनाशान, स्तंभन, वशीकरण, आकर्षण, बंदिमोचन, कामपूरण और वाक प्रसारण

    विशेष
    . तंत्रशास्त्र में ये ऐसे उपचार हैं जिन्हें किसी विशिष्ट उद्देश्य की सिद्धि के लिए नियमित रूप से कुछ समय तक विधिपूर्वक किया जाता है।

  • दूसरे व्यक्तियों के भाषण, चेष्टा आदि का कुछ काल के लिए अनुकरण करने की क्रिया, अभिनय, नाटक का खेल, स्वाँग भरना

    उदाहरण
    . इस नाटक में राम का प्रयोग बहुत प्रशंसनीय रहा।

  • यज्ञादि कर्मों के अनुष्ठान का बोध करने वाली विधि, पद्धति

    उदाहरण
    . प्रयोग सही होने पर वांछित परिणाम मिलते हैं।

  • किसी विषय को स्पष्ट रूप से बतलाने या सिद्ध करने के लिए किसी जाने हुए अन्य विषय का उल्लेख, द्दष्टांत, निदर्शन, उदाहरण

    उदाहरण
    . उसे अपनी बात समझाने के लिए कई महत्वपूर्ण तथ्यों का प्रयोग करना पड़ा।

  • साम, दंड आदि उपायों का अवलंबन

    उदाहरण
    . सत्ता पर बने रहने के लिए प्रयोग आवश्यक समझा जाता है।

  • किसी वस्तु को आवेग के साथ उछालने या फेंकने की क्रिया, प्रक्षेपण, फेंकना

    उदाहरण
    . भारत के श्री हरिकोटा से कृत्रिम उपग्रहों के प्रक्षेपण का प्रयोग किया जाता है।

  • तर्क-शास्त्र में अनुमान के पाँचों अवयवों का उच्चारण

    उदाहरण
    . वह प्रयोग का अभ्यास कर रहा है।

  • रोगी के दोषों तथा देश, काल और अग्नि का विचार कर औषध की व्यवस्था, उपचार

    उदाहरण
    . गाँव के रोगियों को चिकित्सा प्रयोग के लिए शहर जाना पड़ता है।

  • कोई कार्य, बात आदि शुरू होने या करने की क्रिया, प्रांरभ, शुरुआत

    उदाहरण
    . नए कार्य में दीप का प्रयोग किया जाता है।

  • किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होने वाला कार्य या कोई बात, परिणाम, फल

    उदाहरण
    . उसके प्रयोग का का कोई विशेष लाभ नहीं हुआ।

  • वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए, तरकीब, युक्ति

    उदाहरण
    . कोई ऐसा प्रयोग बताइए जिससे यह काम आसानी से हो जाए।

  • धन की वृद्धि के लिए ऋणदान, रुपया बढ़ने के लिए सूद पर दिया जाना, रुपए के लेन-देन का व्यवसाय

    उदाहरण
    . रामदीन का परिवार कई पीढ़ियों से महाजनी का प्रयोग करता आ रहा है।

  • वह उपकरण जिससे कोई काम होता हो

    उदाहरण
    . कुल्हाड़ी एक सामान्य प्रयोग की वस्तु है।

  • सम्मिश्रण, संबद्धता

    उदाहरण
    . हिंदी के वाक्यों में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करना अच्छी आदत नहीं है।

  • घोड़ा

    उदाहरण
    . राणा प्रताप युद्धभूमि में चेतक का प्रयोग करते थे।

  • (व्याकरण) क्रिया में कर्ता, कर्म और भाव के अनुसार वाक्य-रचना का प्रकार

    उदाहरण
    . राम आम खाता है, इस वाक्य का प्रयोग कर्तृ है।

  • जन-साधारण के हित के लिए विधान बतलाने वाले धार्मिक ग्रंथ या शास्त्र

    उदाहरण
    . मेरी माँ खाली समय में शास्त्रों का प्रयोग करती है।

  • वह वस्तु जो किसी समारोह में या किसी से मिलने पर उसको भेंट स्वरूप दी जाती है, उपहार, भेंट

    उदाहरण
    . सत्ता पर बने रहने के लिए नए-नए प्रयोग आवश्यक समझे जाते हैं।

  • जादू के ज़ोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें, इंद्रजाल

    उदाहरण
    . चंद्रकांता की कहानी तमाम प्रयोगों से भरी पड़ी है।

प्रयोग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

प्रयोग के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवहार, इस्तेमाल
  • परीक्षण, जाँच
  • तंत्र-मंत्र द्वारा प्रहार

Noun, Masculine

  • use, application
  • experiment
  • attack through witchcraf

अन्य भारतीय भाषाओं में प्रयोग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

इस्तेमाल - استعمال

तजरिबा - تجربہ

पंजाबी अर्थ :

वरतों - ਵਰਤੋਂ

वरतण - ਵਰਤਣ

प्रयोग - ਪ੍ਰਯੋਗ

परयोग - ਪਰਯੋਗ

गुजराती अर्थ :

प्रयोग - પ્રયોગ

उपयोग - ઉપયોગ

कोंकणी अर्थ :

(शस्त्र) प्रयोग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा