pururavaa meaning in hindi

पुरुरवा

पुरुरवा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पुरुरवा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्राचीन राजा जिसका नाम और कुछ वृत्तांत ऋग्वेद में है

    विशेष
    . ऋग्वेद में पुरुरवा को इला का पुत्र कहा गया है। पुरुरवा और उर्वशी का संवाद भी ऋग्वेद में मिलता है, पर एक मंत्र में पुरुरवा सूर्य और ऊषा के साथ स्थित भी कहा गया है जिससे कुछ लोग सारी कथा को एक रूपक भी कह दिया करते हैं। हरिवंश तथा पुराणों के अमुसार बृहस्पति की स्त्री तारा और चंद्रमा के संयोग से बुध उत्पन्न हुए जो चंद्रवंश के आदि पुरुष थे। बुध का इला के साथ विवाह हुआ। इसी इला के गर्भ से पुरुरवा उत्पन्न हुए जो बड़े रुपवान, बुद्धिमान और पराक्रमी थे। उर्वशी शापवश भूलोक में आ पड़ी थी। पुरुरवा ने उसके रूप पर मोहित हो उसके साथ विवाह के लिए कहा। उर्वशी ने कहा— 'मैं अप्सरा हूँ। जब तक आप मेरी तीन बातों का पालन करेंगे तभी तक मैं आपके पास रहूँगी— (1) मैं आपको कभी नंगा न देखूँ, (2) अकामा रहूँ तो आप संयोग न करें और (3) मेरे पलँग के पास दो मेढ़े बँधे रहें।' राजा ने इन बातों को मानकर विवाह किया और वे बहुत दिनों तक सुखपूर्वक रहे। एक दिन गंधर्व उर्वशी के शापमोचन के लिए दोनों मेढ़े छोड़कर ले चले। राजा नंगे उनकी और दौड़े। उर्वशी का शाप छूट गया और वह स्वर्ग को चली गई। पुरुरवा बहुत दिनों तक विलाप करते घूमते रहे। एक बार कुरुक्षेत्र के अंतर्गत प्लक्ष तीर्थ में हेमवती पुष्करिणी के किनारे उन्हें उर्वशी फिर दिखाई पड़ी। राजा उसे देखकर बहुत विलाप करने लगे। उर्वशी ने कहा — 'मुझे आपसे गर्भ है, मैं शीघ्र आपके पुत्रों को लेकर आपके पास आऊँगी और एक रात रहूँगी।' स्वर्ग में उर्वशी के गर्भ से आयु, अमावसु, विश्वायु, श्रुतायु, दृढायु, बनायु और शतायु उत्पन्न हुए जिन्हें लेकर वह राजा के पास आई और एक रात रही। गंधर्वों ने पुरुरवा को एक अग्निपूर्ण थाली दी। उस अग्नि से राजा ने बहुत से यज्ञ किए। पुरुरवा की राजधानी प्रयाग में गंगा के किनारे थी। उसका नाम प्रतिष्ठानपुर था।

  • विश्वदेव
  • पार्वण श्राद्ध में एक देवता

पुरुरवा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्राचीन राजा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा