पुतली

पुतली के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पुतली के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • खडुकी
  • देखिए : 'घघरी'

Noun

  • napkin.

पुतली के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a puppet, doll, marionettes, a pupil of the eye

पुतली के हिंदी अर्थ

पुत्तली, पुत्तलि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लकड़ी, मिट्टी, धातु, कपड़े आदि की बनी हुई स्त्री की आकृति या मूर्ति विश्षतः वह जो विनोद या क्रीड़ा (खेल) के लिए हो, गुड़िया
  • आँख का काल भाग जिसके बीच में वह छेद होता है जिससे होकर प्रकाश की किरणें भीतर जाती हैं और पदार्थों का प्रतिबिंब उपस्थित करती हैं, नेत्र के ज्योतिष्केंद्र के चारों ओर का कृष्णमंडल

    विशेष
    . दूसरे की आँख पर दृष्टि गड़ाकर देखनेवाले को इस काले मंडल के बीच के तिल में अपना प्रतिबिंब पुतली के आकार का दिखाई देता है इसी से यह नाम पड़ा।

    उदाहरण
    . पुतली आँख का एक नाज़ुक एवं महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • कपड़ा बुनने की कला या मशीन
  • किसी स्त्री की सुकुमारता और सुंदरता सूचित करने के लिए व्यवहृत शब्द

    उदाहरण
    . वह स्त्री क्या है पुतली है।

  • घोड़े की टाप का वह मांस जो मेढ़क की तरह निकला होता है

पुतली के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

पुतली से संबंधित मुहावरे

पुतली के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • साया/पेटीकोट के स्थान पर कमर में लपेटे जाने वाला कपड़ा
  • लकड़ी मिट्टी धातु अथवा कपड़े की बनी हुई स्त्री की आकृति गुड़िया
  • आँख के नीचे का भाग

पुतली के ब्रज अर्थ

पुतरी, पुतारी, पूतरी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कपड़े, मिट्टी आदि से बनी गुड़िया, कठपुतली
  • सजी हुई सुकुमार तथा सुंदर स्त्री, नेत्र का काला भाग

    उदाहरण
    . पिय पुतारिन सौ करत हा हा री।

  • घोड़े की टाप का उभरा हुआ मांस पिंड

पुतली के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा पुतला, गुड़िया
  • आँख के बीच का काला भाग
  • हीरा, राजस्थान का पुतली नृत्य

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा