राज्य

राज्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - राज्यश्री

राज्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजसत्ता
  • अधिराज्य, राज्य क्षेत्र
  • शासन, प्रशासन

  • लक्ष्मी के रूप में परिकल्पित राजसत्ता

Noun, Masculine

  • state
  • state territory
  • rule, government, reign

  • state authority conceived as Goddess Laxmi

राज्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the state
  • kingdom
  • polity, rule, reign

राज्य के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन, राजा का काम, शासन

    विशेष
    . शास्त्रों में राजा, आमात्य, दुर्ग, राष्ट्र, कोप, दंड़ या बल और सुहृत् ये सातों राज्य की प्रकृतियाँ मानी गई हैं।

  • वह देश जिसमें एक राजा का आधिकार और शासन हो, जैसे—भूटान राज्य

    विशेष
    . कुछ साल पहले तक नेपाल में राजा का शासन चला करता था।

  • किसी देश का वह विभाग जिसके निवासियों की शासन-पद्धति, भाषा, रहन-सहन, व्यवहार आदि औरों से भिन्न और स्वतंत्र हो, प्रांत, प्रदेश

    उदाहरण
    . स्वतंत्र भारत में अब उनतीस राज्य हो गए हैं।

  • लोगों का वह दल जो एक स्वायत्त राज्य के शासन में सम्मिलित होता है

    उदाहरण
    . राज्य ने आयकर को बढ़ा दिया है।

  • किसी प्रदेश में रहने वाले लोग

    उदाहरण
    . पूरा राज्य महँगाई के कारण परेशान है।

  • किसी शासक के राज्य करने का समय

    उदाहरण
    . हर्षवर्धन के राज्य में प्रजा बहुत सुखी थी

  • (लाक्षणिक) वह माना हुआ क्षेत्र जिसमें कोई प्रभावी हो

    उदाहरण
    . वैदिक युग में भारत में ज्ञान का साम्राज्य था । . चारों तरफ झूठ का राज्य है।

राज्य के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

राज्य के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शासन
  • राष्ट्र, देश
  • प्रांत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा