राम

राम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

राम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शरीर के बाल रोओ लोभ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजा दशरथ के पुत्र जो अवतार माने जाते हैं

राम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Ramchandra-the greatest of the ancient Indian kings of Solar dynasty and the hero of the great Indian epic Ra:ma:yāṉ
  • God, an incarnation of Vishṉū

राम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (रामायण) सूर्यवंशी महाराज दशरथ के पुत्र जो विष्णु के दस अवतारों में से एक माने जाते हैं, रामचंद्र

    विशेष
    . रामायण की कथा इन्हीं राम के चरित्र पर आधारित है।

  • भारतीय मिथक में मर्यादा पुरुषोत्तम के प्रतीक-रूप
  • ईश्वर, भगवान्
  • परशुराम जो विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं
  • कृष्ण के बड़े भाई बलराम या बलदेव
  • तीन की संख्या
  • एक मात्रिक छंद जिसमें 9 और 8 के विराम के प्रत्येक चरण में 17 मात्राएँ होती हैं और अंत में यगण होता है

    उदाहरण
    . सुनिए हमारी विनय मुरारी, दीजै हमारी, विपत्ति टारी।

  • वरुण
  • घोड़ा
  • प्रेम करने वाला, प्रेमी
  • रति क्रीड़ा
  • अशोक वृक्ष
  • बथुआ नाम का साग
  • तेजपत्ता
  • अरुणी का एक नाम
  • रात्रि का अंधकार
  • कुष्ठ
  • तमालपत्र

विशेषण

  • मनोज्ञ, सुंदर
  • आनंददायक
  • सफे़द, श्वेत
  • काला, असित

राम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

राम से संबंधित मुहावरे

  • राम जाने

    मुझे नहीं मालूम , ईश्वर जाने

  • राम नाम सत्य है

    एक वाक्य जिसका प्रयोग कुछ हिंदू जातियों में मृतक को श्मशान ले जाने के समय होता है और जिससे संसार की असारता और मिथ्यात्व तथा ईश्वर की सत्यता का बोध होता है

  • राम राम करना

    अभिवादन करना, प्रणाम करना

  • राम राम हो जाना

    मर जाना, गत हो जाना

राम के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अयोध्या के प्रसिद्ध राम

राम के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दशरथ और कौशल्या के पुत्र. 2. ईश्वर, भगवान

राम के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • उत्तम

    उदाहरण
    . रामनौमि अर्थात् रामनवमी। . रामबाण अर्थात् अचूक उपाय। . रामकरेलि अर्थात् मीठा करेला। . रामढोल-बैण्ड अर्थात् एक वाद्य-यंत्र।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • अयोध्या के राजा
  • रामचरित मानस के नायक
  • पुरुषोतम

राम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजा दशरथ के पुत्र श्रीरामचंद्र
  • ईश्वर, परमात्मा
  • विष्णु का मानवातार

Noun, Masculine

  • God, Raman incarnation of Lord Vishnu, son of Raja Dashrath

राम के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दशरथनंदन श्रीराम
  • विष्णु भगवान के मर्यादा पुरुषोत्तम अवतार

राम के ब्रज अर्थ

राम'

पुल्लिंग

  • महाराज दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र, राघव

    उदाहरण
    . जासों नातो नेह को सो निज बिछुरे राम। में लगे।

  • मर्यादा पुरुषोत्तम राम
  • ईश्वर
  • परशुराम
  • बलदेव, बलदाऊ

राम के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र
  • रामचंद्र जिन्हें विष्णु का सातवाँ अवतार माना जाता है
  • ईश्वर, भगवान्
  • परशुराम
  • बलराम
  • चंगापन, आराम
  • तौल आदि की गिनती में एक का बोधक शब्द

विशेषण

  • चंगा, रोग से मुक्त

राम के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • किछु वस्तुक विशिष्ट प्रकारक बोधक विशेषण अर्थात् किसी वस्तु का बोध कराने के लिए प्रयुक्त विशेषण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवानक एक अवतार अर्थात् भगवान का एक अवतार

Adjective

  • a term of distinguishing attribute, Denotes "a variety of"

    उदाहरण
    . रामकेरा।


Noun, Masculine

  • an incarnation of God

राम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • श्रीरामचन्द्र, परशुराम, बलराम, दम, तथ्य, हे राम, सत्य, शक्ति, आन्तरिक सत्य, शक्ति, आत्मशक्ति, शब्द से दुखोद्गार।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा