raamaanuj meaning in english

रामानुज

रामानुज के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

रामानुज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Lakshman, the younger brother of Lord Rama

रामानुज के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रामचंद्र के छोटे भाई लक्ष्मण

    उदाहरण
    . रामानुज लघु देख खचाई।

  • वैष्णव मत के एक प्रसिद्ध आचार्य और श्रीवैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक

    विशेष
    . कहते हैं कि रामानुज का जन्म सं॰ 1073 में हुआ था। बाल्यवस्था में ये काँचीपुर (कांजीवरम्) में रहते थे।पहले ये वैष्णव यामुन मुनि के अनुयायी हुए और फिर उनकी गद्दी भी इन्हीं को मिली और ये श्रीरगंम् में रहने लगे, पर वहाँ के राजा शँकराचार्य के अद्वैत मत के अनुयायी थे। अतः उनसे अनबन हो जाने के कारण ये मैसूर चले गए। वहाँ के जैन राजा विष्णुवर्धन को इन्होंने वैष्णव बना लिया था। उसी राज्य में सं॰ 1114 में 121 वर्ष की अवस्था में इनका देहांत हुआ था। इन्होंने वेदांतसार, वेदांतदीप तथा वेदार्थसंग्रह ये तीन ग्रंथ बनाए थे और ब्रह्मसूत्र तथा भगवद् गीता पर भाष्य किए थे। इनके दार्शनिक सिद्धांतों के आधार उपनिषद् हैं। वेदांत में इनका सिद्धांत विशिष्टद्वैत के नाम से प्रसिद्ध है।

रामानुज के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

रामानुज के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • लक्ष्मण
  • श्री बैष्णव संप्रदाय के एक प्रसिद्ध पूर्वाचार्य जो शेषावतार माने जाते हैं

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा