रात

रात के अर्थ :

रात के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • रात्रि

रात के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • (the) night

रात के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • समय का वह भाग जिसमें सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुँचता, संध्या से प्रातःकाल तक का समय

    उदाहरण
    . घर में रत्नावली को न पाकर तुलसीदास अँधेरी रात में ही घर से निकल पड़े। . श्याम रात को ग्यारह बजे तक पढ़ता है।

  • सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच का समय

    उदाहरण
    . श्याम रात को ग्यारह बजे तक पढ़ता है । . जाड़े में रात्रिमान बड़ा होता है ।

  • ऐसी रात जिसमें चारों तरफ़ अँधेरा छाया रहता है या चंद्रमा की रोशनी नहीं होती
  • अंधकारपूर्ण तथा निराशामयी स्थिति

संस्कृत ; विशेषण

  • प्रदत्त, दिया हुआ
  • लाज, रक्त वर्ण का

    उदाहरण
    . कँवल चरन आति रात बिसेखे। रहहिं पाट पर पुहुमि न देखे।

रात के विलोम शब्द

संपूर्ण देखिए

रात के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रात्रि

रात के कन्नौजी अर्थ

राति

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रात्रि

रात के कुमाउँनी अर्थ

रा्त

विशेषण

  • रक्त वर्ण का, लाल

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह समय जिसमें सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुँचता
  • लाक्षणिक अर्थ में अंधकार पूर्ण अथवा निराशाजनक स्थिति
  • रात, रात्रि

रात के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रात्रि, निशा, रजनी, सूर्यास्त तथा सूर्योदय के बीच का समय, अंधकार

Noun, Feminine

  • night, period between dusk & dawn

रात के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रात्रि

रात के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • रजनी, निशा, रैन, रात्रि

अकर्मक क्रिया

  • लाल हो जाना, रंग जाना, अनुरक्त होना

रात के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • साँझ से भोर के बीच का समय

विशेषण

  • लाल, लाल रंग का

रात के मैथिली अर्थ

विशेषण, लुप्त

  • लाल

Adjective, Obsolete

  • red

रात के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • सूर्यास्त से सूर्योदय तक का समय, रात्रि, निशा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा