रचना

रचना के अर्थ :

रचना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • हाथों से बनाकर प्रस्तुत करना, ग्रंथ आदि लिखना, सजाना, अनुरक्त होना, उत्पन्न करना, क्रम में रखना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • यथाक्रम रखना, स्थापित करना, वाक्य-विन्यास, चमत्कार युक्त, गद्य या पद्य

रचना के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • composition, artistic creation
  • structure

रचना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कोई चीज़ रचने अर्थात् बनाने की क्रिया या भाव, बनावट, निर्माण

    उदाहरण
    . चलो, रंग- भूमि की रचना देख आवैं। . गढ़रचना बरुनी अलक चितवन भौंह कमान।

  • बनाने का ढंग या कौशल
  • बनाई हुई वस्तु, रची हुई चीज़, सृजित पदार्थ, निर्मित वस्तु

    उदाहरण
    . अद्भुत रचना बिधि रची यामों नहीं विवाद। बिना जीभ के लेत द्दग रूप सलोनी स्वाद। . तब श्रीकृष्ण चंद्र जो ने सबको मोहित कर जो वैकुंठ की रचना रची थी, सो उठा ली।

  • फूलों से माला या गुच्छे आदि बनाना
  • बाल गूँथना, केश विन्यास
  • स्थापित करना
  • उद्यम, कार्य
  • वह गद्य या पद्य जिसमें कोई विशेष चमत्कार हो

    उदाहरण
    . वचननि की रचनानि सों जो सार्ध निज काज।

  • पुराणानुसार विश्वकर्मा की स्त्री का नाम

संस्कृत ; सकर्मक क्रिया

  • हाथों से बनाकर तैयार करना, बनाना, सिरजना, निर्माण करना

    उदाहरण
    . तपबल रचइ प्रपच बिधाता। तप बल विष्णु सकल जग ञाता। . इहाँ हिमालय रचेउ बिताना। अति विचित्र नहिं जाइ बखाना।

  • विधान करना, निश्चित्त करना

    उदाहरण
    . अस विचारि सोचइ मति माता। सो न टरै जो रचइ विधाता।

  • ग्रंथ आदि लिखना

    उदाहरण
    . गुनी और रिझवार ये दोउ प्रसिद्ध ह्वै जात। एक ग्रंथ के रचन सों दोगुन जस सरसात।

  • उत्पन्न करना, पैदा करना
  • अनुष्ठान करना, ठानना

    उदाहरण
    . तव एक-विशांत बार में बिन क्षेत्र की पृथ्वी रची। . रति विपरीत रची दंपात गुपुत अति मेरे जान मनि भय मनमथ नेजे तें। . सखि पान खवावत ही कोहि कारन कोप पिया पर नारि रच्यौ।

  • आडंबर खड़ा करना, युक्ति या तदबीर लगाना, आयोजन करना

    उदाहरण
    . रचि प्रपंच भूपहि अपनाई। राम तिलक हित लगन धराई। . आडंबर रचना, उपाय रचना, जाल रचना।

  • काल्पनिक सृष्टि करना, कल्पना करना

    उदाहरण
    . कबहुँ धनु राच पसरु चरावै। कबहुँ भूप बनि नीति सिखावैं।

  • शृंगार करना, सँवारना, सजाना, कारीगरी करना

    उदाहरण
    . भूषण बसन आदि सब रचि रचि माता लाड़ लड़ावै।

  • तरतीब या क्रम से रखना

    उदाहरण
    . चहूँधा बेदी के विधिवत रची है अगिनि ये। बिछों दर्भा नेरे अरु प्रजुल सोहें समादि लै।

  • रंगना, रांजत करना

    उदाहरण
    . रोचन रोरी रची मेहंदी नृप संभु कहैं मुकता सम पोत है। . मार्ग को झरोखे तक लाख के रंग में रच दिया।


संस्कृत ; अकर्मक क्रिया

  • अनुरक्त होना

    उदाहरण
    . पर नारि से रचे हैं पिय। . मोहि तोहि मेहँदी कहूँ कैसे बनै बनाइ। जिन चरनन सों मैं रचो तहाँ रची तू जाइ। . चिता न चित फाकौ भयौ रचो जू पिय के रंग। . जो अपने पिय रूप रची कवि राम तिन्हैं रवि की छबि थोरी।

  • रंग चढ़ना, रँगा जाना, रंजित होना

    उदाहरण
    . उसके हाथ में मेहंदी खूब रचती है। . तुम्हारे मुँह में पान खूब रचता है। . गान सरस अलि करत परस मद मोद रंग रचि। . जावक रचित अँगुरियन मृदुल सुढारी हो।

रचना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

रचना से संबंधित मुहावरे

रचना के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • निर्माण करने की क्रिया, निर्माण की हुई वस्तु
  • विधि-विधान के नाम पर फैलाया जाने वाला आडंबर

रचना के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • निर्माण, बनावट, निबंध
  • विशेष चमत्कारपूर्ण गद्य अथवा पद्ममय रचना

रचना के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • बनावट, निर्माण
  • बनाने का ढंग या कुशलता

रचना के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कृति, रचित वस्तु
  • देखिए: 'रास्ना'

Noun

  • creation, work, composition

रचना के मालवी अर्थ

क्रिया

  • बनाना, बनाये।

क्रिया

  • बनाया, बनाये।

अन्य भारतीय भाषाओं में रचना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तख़्लीक़ - تخلیق

पंजाबी अर्थ :

रचना - ਰਚਨਾ

गुजराती अर्थ :

रचना - રચના

कृति - કૃતિ

कोंकणी अर्थ :

रचना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा