रंदा

रंदा के अर्थ :

रंदा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a carpenter's plane, planer

रंदा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बढ़ई का एक औजार जिससे वह लकड़ी की सतह छीलकर बरावर और चिकनी करता है

    विशेष
    . इस औजार में एक चौपहल लंबी और चिकनी सतहवाली लकड़ी के बीच में एक छोटा लंबा छेद होता है, जिसमें एक तेज धारवाला फल जड़ा रहता है । इसे हाथ में लेकर किसी लकड़ी पर बार बार रगड़ने या चलाने से उसके ऊपर से उभरी हुई सतह उतरने लगती है और थोड़ी देर में लकड़ी की सतह चिकनी हो जाती है ।

रंदा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • लकड़ी को छिलकर बराबर करने की मशीन

रंदा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बढ़इयों का एक औजार जिससे लकड़ी चिकनी बनाते हैं

रंदा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लकड़ी को साफ सपाट या चिकना बनाने का एक उपकरण; कमान की डोरी, प्रत्यंचा

Noun, Masculine

  • a rasp, carpenter's planer; a bow-string.

रंदा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • खुरदरे काठ को चिकना करने वाला बढ़ई का एक औज़ार

रंदा के बुंदेली अर्थ

रँदा, रन्दा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (काटना) बढ़ईयों का एक औजार जिससे लकड़ी को चिकनी और सम बनाते हैं
  • दीवार में बाहर देखने के लिए बना बड़ा छेद

रंदा के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काठ को चिकना करने का औजार;

    उदाहरण
    . लकड़ी पर रंदा मत मार।

Noun, Masculine

  • planer.

रंदा के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • लकड़ी के ढाँचे में लोहे की फरी लगा बढ़ई का एक औजार जिससे लकड़ी चिकनी करते हैं, इसे दो आदमी आगे-पीछे चलाते हैं

रंदा के मैथिली अर्थ

रन्दा

संज्ञा

  • काठकें समतल करबाक एक हथिआर

Noun

  • carpenter's plane.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा