ऋतु

ऋतु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - रितु

ऋतु के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राकृतिक अवस्थाओं के अनुसार वर्ष के छः विभाग— 1. वसंत, 2. ग्रीष्म, 3. वर्षा, 4. शरद, 5. हेमंत, 6. शिशिर

    उदाहरण
    . छहों ऋतु तप करि पची हम अघर-रस के लोभ।

ऋतु के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • season

ऋतु के हिंदी अर्थ

रितु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राकृतिक अवस्थाओं के अनुसार वर्ष के दो-दो महीनों के छह विभाग, मौसम

    विशेष
    . ऋतुएँ छह हैं—(1) वसंत (चैत और वैसाख), (2) ग्रीष्म (जेठ और आषाढ़), (3) वर्षा (सावन और भादों), (4) शरद (क्वार और कार्तिक), (5) हेमंत (अगहन और पूस), (6) शिशिर (माघ और फागुन)

    उदाहरण
    . ऋतु परिवर्तन प्रकृति का नियम है। . सिगरी ऋतु शौभित शुभ्र जहीं।

  • प्राकृतिक अवस्थाओं के अनुसार वातावरण में होने वाले परिवर्तन
  • रजोदर्शन के उपरांत वह काल जिसमें स्त्रियाँ गर्भधारण के योग्य होती हैं
  • उपयुक्त समय या काल
  • समुचित या सुनिश्चित व्यवस्था
  • विष्णु
  • मास, महीना
  • दीप्ति, प्रकाश
  • छह की संख्या
  • प्राचीन भारत में, वैदिक कृत्य करने के लिए उपयुक्त और शुभ समय
  • यज्ञ

ऋतु के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ऋतु के अंगिका अर्थ

रितु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'ऋतु'

ऋतु के कन्नौजी अर्थ

रितु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ऋतु

ऋतु के कुमाउँनी अर्थ

रितु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मौसम
  • दो मास का ऋतु
  • बसंत में गाया जाने वाला ऋतुरैण नामक गीत विशेष

ऋतु के गढ़वाली अर्थ

रितु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राकृतिक अवस्थाओं के अनुसार वर्ष के दो-दो महीने के छह विभाग— वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर
  • रजोदर्शन के उपरांत वह काल जिसमें स्त्रियाँ गर्भधारण के योग्य होती है

Noun, Feminine

  • season, weather, the period of after women's menstrual cycle, when they are able to conceive.
  • season, weather, six seasons.

ऋतु के मगही अर्थ

रितु

संज्ञा

  • मौसम— वसंत, गर्मी, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर ये छ: ऋतुएँ
  • काल-विशेष
  • स्त्रियों का रजस्वला होना

ऋतु के मैथिली अर्थ

रितु

संज्ञा

  • ताप-वर्षाक अनुसार वर्षक विभाजन
  • ताप-वर्षाक स्थिति, समय
  • क्षेत्र-विशेषक अनुसार नाप-वर्षाक सामान्य वार्षिक स्थिति, जलवायु

Noun

  • season.
  • weather.
  • climate.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा