ropnaa meaning in hindi

रोपना

रोपना के अर्थ :

रोपना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; सकर्मक क्रिया

  • जमाना, लगाना, बैठाना
  • पौधे को एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान पर जमाना, पौधा ज़मीन में गाड़ना

    उदाहरण
    . किसान खेत में धान रोप रहा है।

  • अड़ाना, ठहराना, स्थापित करना, दृढ़ता के साथ रखना

    उदाहरण
    . बीच सभा अंगद पद रोप्यो, टरयो न, निंसिचर हारे।

  • बीज रखना, बोना, जैसे—बीज रोपना
  • कोई वस्तु लेने के लिए हथेली या कोई बरतन सामने करना

    उदाहरण
    . किसी के आगे हाथ रोपना अच्छी बात नहीं होती।


हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • 'रोकना'

    उदाहरण
    . राजहिं तहाँ गएउ लेइ कालू। होइ सामुहँ रोपा देवपालु।

रोपना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

रोपना से संबंधित मुहावरे

रोपना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to plant
  • to implant
  • to establish firmly
  • to transplant
  • to sow

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा