सादा

सादा के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

सादा के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • बिना सजावट, बिना काम, बिना गोटे किनारी का. 2. कोरा बिना लिखा हुआ 3. सरल हृदय, भोला

सादा के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • simple
  • plain
  • flat
  • blank
  • unadorned
  • artless

सादा के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसकी बनावट आदि बहुत संक्षिप्त हो , जिसमें बहुत अंग उपांग, पेच या बखेड़े आदि न हों , जैसे,—चरखा सूत कातने का सबसे सादा यंत्र है
  • जिसके उपर कोई अतिरिक्त काम न बना हो , जैसे,—सादा दुपट्टा, सादी जिल्द, सादा, खिलौना
  • जिसमें किसी विशेष प्रकार का मिश्रण न हो , बिना मिलावट का , खालिस , जैसे,—सादा पानी या सादी भाँग (जिसमें चीनी आदि न मिली हो); सादी पूरी (जिसमें पीठी आदि न भरी हो); सादा भोजन (जिसमें अधिक मसाले या भेद आदि न हों)
  • जिसके ऊपर कुछ अंकित न हो , जैसे,—सादा कागज, सादा किनारा (जिसमें बेल बूटे आदि न बने हों)
  • जिसके उपर कोई रंग न हो , सफेद , जैसे,—सादे किनारे की धोती
  • जो कुछ छल कपट न जानता हो , जिसमें किसी प्रकार का आडंबर या अभिमान आदि न हो , सरल- हृदय , सीधा , जैसे,—वे बहुत ही सादे आदमी हैं
  • बेवकूफ , मूर्ख , (क्व॰) , जैसे,—(क) वह सादा क्या जाने कि दर्शन किसे कहते हैं , (ख) यहाँ कौन ऐसा सादा है जो तुम्हारी बात मान ले
  • सरल , सात्विक , पवित्र ९
  • ढोंगरहित , आडंबरहीन , साधारण , जैसे,—सादा जीवन उच्च विचार (लोकोक्ति)

सादा के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • सादा

सादा के मैथिली अर्थ

  • सरल, सात्विक, आडम्बरहीन
  • रङ्गहीन, उज्जर
  • simple, moderate.
  • colourless, white, plain.

सादा के मालवी अर्थ

विशेषण

  • साधारण, सामान्य, सादी वस्तु।

अन्य भारतीय भाषाओं में सादा के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

सादा - ਸਾਦਾ

गुजराती अर्थ :

विशुद्ध - વિશુદ્ધ

सादुं - સાદું

सादुं सरळ - સાદું સરળ

उर्दू अर्थ :

सादा - سادہ

आसान - آسان

कोंकणी अर्थ :

शुद्ध

सरळ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा