साध

साध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

साध के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • अभिलाषा, उत्कण्ठा।

साध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an ambition, a craving, longing

साध के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साधु, महात्मा

    उदाहरण
    . योगेश्वर वह गति नहिं पाई। सिद्ध साध की कौन चलाई।

  • योगी

    उदाहरण
    . राजा इंदर का राज डोलाऊँ तो मैं सच्चा साध।

  • अच्छा आदमी, सज्जन
  • फ़र्रुख़ाबाद और कन्नौज के आस-पास पाई जाने वाली एक जाति, उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध संप्रदाय जिस पर आगे चलकर कबीर पंथ का विशेष प्रभाव पड़ा था

    विशेष
    . इस जाति के लोग मूर्तिपूजा आदि नहीं करते, किसी के सामने सिर नहीं झुकाते और केवल एक परमात्मा की ही आराधना करते हैं।


विशेषण

  • उत्तम, अच्छा

    उदाहरण
    . अशेष शास्त्र विचार कै जिन जानियों मत साध।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ऐसी अभिलाषा या आकांक्षा जो बहुत समय से मन में हो और जिसकी पूर्ति के लिए व्यक्ति उत्कंठित हो, इच्छा, ख़्वाहिश, कामना, लालसा, मन्नत, अभिलाषा

    उदाहरण
    . जेह अस साध होई जिव खोवा। सो पतंग दीपक अस रोवा।

  • गर्भ धारण करने के सातवें मास में होने वाला एक प्रकार का उत्सव, इस अवसर पर स्त्री के मायके से मिठाई आदि आती है
  • गर्भवती स्त्री के मन में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाली अनेक प्रकार की अभिलाषाएँ और इच्छाएँ, दोहद

साध के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

साध के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अभिलाषा, कामना

साध के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हार्दिक इच्छा, लालसा

साध के कन्नौजी अर्थ

साधि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • इच्छा, कामना

साध के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अभिलाषा, चाहत, पसंदगी, शौक लगना

साध के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया, सकर्मक

  • अभ्यास करना, सिद्ध करना , साधना करना ; पूर्ण करना

    उदाहरण
    . जो तिय साध काज निज, करि कछु क्रिया सुजान।

साध के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • इच्छा, मनोकामना;

    उदाहरण
    . साधे घोड़ी बिअइली पाड़ा (लोकोक्ति)।

Noun, Feminine

  • desire, yearning, wish.

साध के मगही अर्थ

संज्ञा

  • साधु, संन्यासी; सज्जन व्यक्ति
  • अरमान, इच्छा, कामना

साध के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कामना, मनोरथ

विशेषण

  • दे. साध्य

Noun

  • aspiration, desire, wish.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा