साही

साही के अर्थ :

साही के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a porcupine

साही के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नेवले की-सी आकृति का एक प्रसिद्ध जंतु जो प्राय: दो फुट लंबा होता है और जिसके शरीर पर लंबे-लंबे काँटे होते हैं, सेई

    विशेष
    . इसका सिर छोटा, नथुने लंबे, कान और आँखें छोटी और जीभ बिल्ली की तरह काँटेदार होती है। ऊपर नीचे के जबड़े में चार दाँतों के अतिरिक्त कुतरने वाले दो दाँत ऐसे तीक्ष्ण होते हैं कि लकड़ी के मोटे तख्ते तक को काट डालते हैं। इसका रंग भूरा, सिर और पाँव पर काले-काले सफे़दी लिए छोटे-छोटे बाल और गर्दन पर के बाल लंबे और भूरे रंग के होते हैं। पीठ पर लंबे नुकीले काँटे होते हैं। काँटे बहुधा सीधे और नोकें पूँछ की भाँति फिरी रहती हैं। जब यह क्रुद्ध होता है, तब काँटे सीधे खड़े हो जाते हैं। यह अपने शत्रुओं पर अपने काँटों से आक्रमण करता है। इसका किया हुआ घाव कठिनता से आराम होता है। इन काँटों से लिखने की कलम बनाई जाती है और चूड़ाकर्म में भी कहीं-कहीं इनका व्यवहार होता है। ये जंतु आपस में बहुत लड़ते हैं, इसलिए लोगों का विश्वास है कि यदि इसके दो काँटे दो आदमियों के दरवाजों पर गाड़ दिए जाएँ, तो दोनों में बहुत लड़ाई होती है। यह दिन में सोता और रात में जगता है। यह नरम पत्ती, साग, तरकारी और फल खाता है। शीतकाल में यह बेसुध पड़ा रहता हैं। यह प्राय: ऊष्ण देशों में पाया जाता है। स्पेन, सिसिली आदि प्रायद्वीपों और अफ्रीका के उत्तरी भाग, एशिया के उत्तर, तातार, ईरान तथा हिंदुस्तान में यह बहुत मिलता है। इसे कहीं-कहीं 'सेई' और 'स्याऊ' भी कहते हैं।

साही के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

साही के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध चैपाया जिसकी पीठ पर नुकीले काँटे होते हैं

साही के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध जंगली जानवर जिसकी पीठ पर काँटे होते हैं

साही के कन्नौजी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, विशेषण, स्त्रीलिंग

  • शाही, एक छोटा जानवर जिसका शरीर तेज लम्बे काँटों से भरा रहता है और जो जमीन में माँद बनाकर रहता है
  • शाही, बादशाह का
  • बादशाहत

साही के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साहूकार का साथी या सहायक अथवा गवाह

Noun, Masculine

  • money lenders or their helper, witness at the time of money lending.

साही के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जंगली जानवर
  • तरह, जैसा

साही के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • एक कांटेदार जीव, एक उपनाम

साही के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • सम्राटों, राजाओं जैसा (रहन-सहन, बातचीत, व्यवहार व्यक्तित्व आदि)

साही के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक जंगली प्राणी जिसके शरीर पर काँटे होते हैं

साही के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'साहिल', नाम के साथ लिखी जाने वाली एक उपाधि या उपनाम

साही के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक चौपाया जंगली जंतु जिसके शरीर पर काँटे होते हैं

विशेषण

  • राजसी, विलासितापूर्ण

Noun, Feminine

  • porcupine

Adjective

  • princely, luxurious

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा