सामुद्रिक

सामुद्रिक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सामुद्रिक के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • समुद्र से संबंध रखनेवाला, समुंदरी, सागर संबंधी
  • शरीरचिह्न संबंधी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फलित ज्योतिष का एक अंग जिसके अनुसार हथेली की रेखाओं, शरीर के तिलों तथा अन्यान्य लक्षणों आदि को देखकर मनुष्य के जीवन की घटनाएँ तथा शुभाशुभ फल बतलाए जाते है; यहाँ तक कि कुछ लोग केवल हाथ की रेखाओं को देखकर जन्मकुंडली तक बनाते हैं
  • वह जो इस शास्त्र का ज्ञाता हो, हाथ की रेखाओं तथा शरीर के तिलों और लक्षणों आदि को देखकर जीवन की घटनाएँ और शुभाशुभ फल बतलानेवाला पंडित
  • नाविक
  • एक जलपक्षी

    उदाहरण
    . डुबकियाँ लगाते सामुद्रिक, धोती पीली चोंचें धोबिन ।

सामुद्रिक के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • oceanic

Noun, Masculine

  • chiromancy

सामुद्रिक के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • विद्या विशेष , हस्त रेखादि द्वारा मनुष्य जोवन की गति जानने की विधि

सामुद्रिक के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • समुद्रसम्बन्धी

संज्ञा

  • हस्तरेखा आदि शारीरिक चिह्नसँ भविष्यकथन कएनिहार जोतिखी

Adjective

  • marine.

Noun

  • palmist.

अन्य भारतीय भाषाओं में सामुद्रिक के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

बह्री - بحری

समंदरी - سمندری

इल्मुल-यद, दस्त-शनासी - علم الید‏، دست شناسی

इल्म-ए-क़ियाफ़ा - علم قیافہ

पंजाबी अर्थ :

सामुद्रिक - ਸਾਮੁਦ੍ਰਿਕ

समुंदरी - ਸਮੁੰਦਰੀ

गुजराती अर्थ :

सामुद्रिक - સામુદ્રિક

सामुद्रिक-शास्त्र - સામુદ્રિક-શાસ્ત્ર

ज्योतिष - જ્યોતિષ

कोंकणी अर्थ :

सामुद्रीकशास्त्र

सामुद्रीक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा