सगाई

सगाई के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - सगै

सगाई के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विवाह सुनिश्चित करने सम्बन्धी रस्म, मँगनी
  • संबंध, रिश्ता

Noun, Feminine

  • betrothal, engagement

सगाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • betrothal
  • engagement

सगाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • यह निश्चय कि अमुक कन्या के साथ अमुक वर का विवाह होगा, विवाह संबंधी निश्चय, मँगनी
  • स्त्री पुरुष का वह संबंध जो कुछ जातियों में विवाह ही के तुल्य माना जाता है, प्राय: ऐसा संबंध विधवा स्त्री या पतिपरित्यक्ता स्त्री के साथ होता है

    उदाहरण
    . बल कह्नो जो तुम मन ऐसी आई। तौ तुम क्यों किन्हीं न सगाई।

  • संबंध, नाता, रिश्ता

    उदाहरण
    . मातु पिता प्रिय लोग सबै सनमानि सुभाय सनेह सगाई । संग सुभामिनी भाइ भलो दिन द्वै जनु औध हुते पुहुनाई। . घोष ग्वाल पशुपाल अधम कुल ईश एक को कैन सगाई । सूर श्याम ब्रजवास बिसारे बाबा नंद यशोदा माई ।

सगाई के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सगाई के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • निम्न जातियों का ब्याह

सगाई के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मँगनी, विवाह का ठहराव

सगाई के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विवाह के पहले की रस्म

सगाई के बुंदेली अर्थ

  • वैवाहिक संबंध निश्चित करने की रस्म

सगाई के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रथम वैवाहिक संबंध, विवाह विषयक पक्कियायत की क्रिया, मँगनी, वरक्षा

    उदाहरण
    . कहुँ मिल विप्र कहत सबहिन सौं बालक करन

सगाई के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चुमौना, मँगनी, विवाह का ठहराव
  • कुछ जातियों में विवाहित स्त्री की (पति के रहते/पति के मर जाने पर) दूसरी शादी

सगाई के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • वाग्दान।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा