saguN meaning in braj
सगुण के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- ईश्वर का वह रुप जो त्रिगुणात्मक है, साकार ईश्वर
विशेषण
- गुणों सहित
पुल्लिंग
-
देखिए : 'सगुण'; शकुन , शुभ सूचक स्थिति
उदाहरण
. प्रथम क ह्यो है बेद को, चले सगुन शुभ पाय ।
सगुण के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- an omen, good omen
- augury
- see सगुण
Adjective
- possessed of attributes (as सगुण ब्रह्म)
- endowed with qualities
सगुण के हिंदी अर्थ
सगुन
संज्ञा, पुल्लिंग
- परमात्मा का वह रूप जो सत्व, रज और तम तीनों गुणों से युक्त है , साकार ब्रह्म
-
वह संप्रदाय जिसमें ईश्वर का सगुण रूप मानकर अवतारों की पूजा होती है
विशेष
. मध्यकाल से उत्तरीय भारत में भक्तिमार्ग के दो भिन्न संप्रदाय हो गए थे । एक ईश्वर के निर्गुण, निराकर रूप का ध्यान करता हुआ मोक्ष की प्राप्ति की आशा रखता था और दूसरा ईश्वर का सगुण रूप राम, कृष्ण आदि अवतारों में मानकर उनकी पूजा कर मोक्ष की इच्छा रखता था । पहले मत के कबीर, नानक आदि मुख्य प्रचारक थे और दूसरे के तुलसी, सूर आदि । -
देखिए : 'सगुण'
उदाहरण
. अगुन सगुन दुइ ब्रह्म सरूपा।
विशेषण
- गुणों से युक्त, सदगुणों से युक्त
- भौतिक, सांसारिक
- प्रत्यंचा से युक्त (धनष)
- साहित्य या रचना में मान्य गुणों से युक्त
-
सत्त्व, रज व तम इन तीनों गुणों से युक्त
उदाहरण
. राम, कृष्ण, बुद्ध आदि ईश्वर के सगुण रूप हैं । - सत्त्व, रज व तम इन तीनों गुणों से युक्त
- गुण वाला; गुणयुक्त
- तीन गुणों से युक्त
- गुणवान; सदगुणसंपन्न
- भौतिक
- साकार
- गुण से युक्त
सगुण के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसगुण से संबंधित मुहावरे
सगुण के कन्नौजी अर्थ
सगुन
विशेषण
- सगुण, गुणवान. 2. साकार ब्रह्म
सगुण के गढ़वाली अर्थ
सुगुण
विशेषण
- अच्छे गुणों से युक्त
विशेषण
- सदगुण, अच्छा गुण, श्रेष्ठ गुण; अच्छा व्यवहार या आदत वाला
Adjective
- having attributes or endowed with qualities.
Adjective
- good quality, virtue, excellence; good behavior or habit.
सगुण के मगही अर्थ
सगुन
संज्ञा
- (सगुण) निरगुन का विलोम; साकार ब्रह्म, ईश्वर का सगुण रूप मानकर अवतारों की की जाने वाली पूजा; सगुण संप्रदाय; (शकुन) प्राणियों या वस्तुओं के शुभ या अशुभ लक्षण; शुभ मुहूर्त या उस मुहूर्त में होने वाला काम; किसी काम का विधि पूर्वक आरंभ; रोहिणीनक्षत्र में शुभ
सगुण के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सत, रज ओर तम तीनों गुणों वाला सगुण, ईश्वर।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा