सहरी

सहरी के अर्थ :

सहरी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मध्यम आकार की एक मछली, सफ़री मछली, सफ़री

    उदाहरण
    . पात भरी सहरी सकल सुत बारे बारे केवट की जाति कछु वेद न पढाइहौं। सब परिवार मेरो याही लागे राजा जू हौं दीन वित्त हीन कैसे, दूसरी गढाइहौं।


अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • व्रत के दिन बहुत तड़के किया जाने वाला भोजन, सरगही, देखिए : 'सहरगही'

    विशेष
    . रमज़ान के दिनों में कुछ रात रहे का खाना, जिसे खाकर रोज़ा रखा जाता है।


अरबी ; विशेषण

  • प्रभातिक, प्रातःकालीन

सहरी के अवधी अर्थ

सहरऊ, सहराती

विशेषण

  • शहर का रहने वाला, शहर में रहने वाला

सहरी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक हथियार विशेष. 2. शफरी, मछली

सहरी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मछली विशेष

विशेषण

  • नगरवासी, सहरुआ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा