sairandhrii meaning in hindi

सैरंध्री

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - सैरिंध्री

सैरंध्री के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सैरंध्र जाति की स्त्री
  • अंतःपुर या जनाने में रहने वाली दासी, अंतःपुर की परिचारिका, महल्लिका
  • वह कारीगर स्त्री जो दूसरों के घरों में काम करे, दूसरे के घर में जाकर शिल्प कार्य करने वाली स्त्री, स्वतंत्रा शिल्पजीवनी
  • घर में काम करने वाली नौकरानी
  • (महाभारत) अज्ञातवास में राजा विराट के यहाँ द्रौपदी का छद्मवेश में परिवर्तित नाम

    विशेष
    . अज्ञातवास में जब पाँचों पांडवों ने छद्मवेश धारण कर मत्स्य देश के राजा विराट् के यहाँ सेवावृत्ति स्वीकार कर ली थी, तो तब द्रौपदी ने भी उनके साथ एक वर्ष तक 'सैरंध्री' का काम किया था। इसी से द्रौपदी का नाम सैरंध्री पड़ा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा