समास

समास के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

समास के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्याकरण में दो या दो से अधिक पदों को मिलाकर एक पद बनाना

समास के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a compound (word)
  • abridgement
  • concision, terseness

समास के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्याकरण में दो या अधिक शब्दों का संयोग, शब्दों का कुछ विशिष्ट नियमों के अनुसार आपस में मिलकर एक होना, जैसे—'प्रेमसागर' शब्द प्रेम और सागर का, 'पराधीन' शब्द पर और अधीन का, 'लंबोदर' शब्द लंब और उदर का सामासिक रूप है

    विशेष
    . शब्दों का यह पारस्परिक संयोग संधि के नियमों के अनुसार होता है। हिंदी में चार प्रकार के समास होते हैं—(1) अव्ययी भाव जिसमें पहला शब्द प्रधान होता है और जिसका प्रयोग क्रिया विशेषण के समान होता है। जैसे—यथाशक्ति, यावज्जीवन, प्रतिदिन आदि; (2) तत्पुरुष जिसमें पहला शब्द संज्ञा या विशेषण होता है और दूसरे शब्द की प्रधानता रहती है। जैसे—ग्रंथकर्ता, निशाचर, राजपुत्र आदि; (3) समाना-धिकरण तत्पुरुष या कर्मधारय जिसमें दोनों या तो विशेष्य और विशेषण के समान या उपमान और उपमेय के समान रहते हैं और जिनका विग्रह होने पर परवर्ती एक ही विभक्ति से काम चलता है। जैसे—छुटभैया, अधमरा, नवरात्र, चौमासा आदि और (4) द्वंद्व जिसमें दोनों शब्द या उनका समाहार प्रधान होता है। जैसे,—हरि-हर, गाय-बैल, दाल-भात, चिट्ठी-पत्नी, अन्न-जल, आदि।

  • पदार्थों का एक में मिलाना, सम्मिलन, योग, मिलाप, मेल
  • संग्रह, संचय
  • समर्थन
  • संक्षेपण
  • पूर्णता, समष्टि
  • मतभेद दूर करना, अंतर दूर करना, विवाद मिटाना
  • व्याकरण के नियमानुसार दो शब्दों का एक में मिलना, युति, संधि

समास के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

समास के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संक्षेप
  • व्याकरण की एक प्रक्रिया अर्थात् दो या तीन पदों के मेल करने की रीति

समास के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनेक पदों को जोड़कर एक पद बनाना
  • यौगिक

Noun, Masculine

  • compounding several terms into one
  • compound

समास के मालवी अर्थ

विशेषण

  • वाक्यों को जोड़ना या उनका विग्रह करना, बड़ेबड़े वाक्यों वाली रचना।

अन्य भारतीय भाषाओं में समास के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तरकीब - ترکیب

पंजाबी अर्थ :

जोग - ਜੋਗ

मेल - ਮੇਲ

समास - ਸਮਾਸ

गुजराती अर्थ :

समास - સમાસ

कोंकणी अर्थ :

योग

समास

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा