संदेह

संदेह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

संदेह के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शक, अनिश्चय
  • ख़तरा
  • एक अर्थालंकार जहाँ किसी वस्तु के सम्बन्ध में सादृश्य के कारण अन्य वस्तु के होने का संदेह हो और वह दूर न होकर बना रहे

संदेह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a doubt, suspicion
  • doubt

संदेह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह ज्ञान जो किसी पदार्थ की वास्तविकता के विषय में स्थिर न हो, किसी विषय में ठीक या निश्चित न होने वाला मत या विश्वास, मन की वह अवस्था जिसमें यह निश्चय नहीं होता कि यह चीज़ ऐसी ही है या और किसी प्रकार की, निश्चय का अभाव, अनिश्चयात्मक ज्ञान

    उदाहरण
    . तव खगपति विरंचि पहि गएऊ। निज संदेह सुनाबत भएऊ।

  • संशय, शंका, शक

    उदाहरण
    . मुझे उसकी बात की सच्चाई पर संदेह है।

  • होने न होने के बीच की स्थिति
  • (काव्यशास्त्र) एक प्रकार का अर्थालंकार जिसमें वास्तविकता के संबंध में संदेह हो

    विशेष
    . यह उस समय माना जाता है जब किसी चीज़ को देखकर संदेह बना रहता है, कुछ निश्चय नहीं होता, 'भ्रांति' में और 'संदेह' में यह अंतर है किं भ्रांति में तो भ्रमवश किसी एक वस्तु का निश्चय हो भी जाता है पर इसमें कुछ भी निश्चय नहीं होता। कविता में इस अलंकार के सूचक प्रायः धौं, किधौं; आदि संदेहवाचक शब्द आते हैं। कुछ आचार्यों ने इसके निश्चयगर्म, निश्चयांत और शुद्ध ये तीन भेद माने हैं।

    उदाहरण
    . की तुम हरिदासन महँ कोई, मोरे हृदय प्रीति अति होई। को तुम राग दीन अनुरागी, आए माहि करन वड़भागी। . सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है कि सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी है।

  • जोखिम, ख़तरा
  • शरीर के भौतिक उपकरणों का उपचयन

संदेह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संदेह के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संदेह

संदेह के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शक, अनिश्चय. 2. खतरा

संदेह के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • देखिए : 'शंका'

    उदाहरण
    . रघुपति मन संदेह न कीजै।

संदेह के मैथिली अर्थ

सन्देह

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संशय, अनिश्चय, द्विविधा
  • आशङ्का
  • अविश्वास

Noun, Masculine

  • doubt, indecision
  • suspicion
  • distrust

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा