संग्रह

संग्रह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

संग्रह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एकत्र करने की क्रिया , जमा करना , संकलन , संचय
  • वह ग्रंथ जिसमें अनेक विषयों की बातें एकत्र की गई हों
  • भोजन, पान, औषध इत्यादि खाने की क्रिया
  • मंत्र बल से अपने फेंके हुए अस्त्र को अपने पास लौटाने की क्रिया
  • सोम याग
  • सूची , फेहरिस्त
  • निग्रह , संयम
  • रक्षा , हिफाजत ९
  • कब्ज , कोष्ठबद्धता
  • शिव का एक नाम
  • पाणिग्रहण , विवाह
  • जमघट , जमाव
  • सभा , गोष्ठी
  • मैथुन , स्त्री प्रसंग
  • ग्रहण करने की क्रिया
  • स्वीकार , मंजूरी

    उदाहरण
    . तेहि ते कछु गुन दोष बखाने । संग्रह त्याग न बिनु पहिचाने ।

  • चंगुल , पकड़ (को॰)
  • जोड़ , राशि , समष्टि (को॰) १९
  • भंड़ारगृह (को॰)
  • बड़प्पन (को॰)
  • वेग (को॰)
  • हवाला , उल्लेख (को॰)
  • प्रयत्न , चेष्टा (को॰)
  • संयोजन (को॰)
  • वह जो संरक्षक हो (को॰)
  • कल्याण , मंगल (को॰) , यौ॰—संग्रहकार = संग्रह करनेवाला , संग्रहग्रहणी , संग्रह- वस्तु = संग्रह के योग्य वस्तु , संग्रह श्लोक = पूर्वकथित प्रसंग को संक्षिप्त रुप में बतानेवाला श्लोक

संग्रह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संग्रह के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • एकत्रीकरण , संकलन

    उदाहरण
    . कहा कांच संग्रह के कीने हरि जो अमोल मनी।

  • संयम ; सूची ; रक्षा ; जमघट ; शिव जी का एक नाम ; पाणिग्रहण , ८. संभोग

संग्रह के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • एक ठाम आनि धरब, सङ्कलन, सञ्चय

Noun

  • collection, bringing together, gathering.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा