sa.nsthaadhyaksh meaning in hindi

संस्थाध्यक्ष

  • स्रोत - संस्कृत

संस्थाध्यक्ष के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यापार का निरीक्षक, व्यापाराध्यक्ष

    विशेष
    . कौटिल्य के अनुसार इसका मुख्य काम गिरवी रखे जाने वाले माल का तथा पुरानी चीज़ों का विक्रय करवाना था। तौल-माप का निरीक्षण भी यही करता था। चंद्रगुप्त के समय से तुला द्वारा तौलने में यदि दो तोले का फ़र्क़ पड़ जाता तो बनिए पर छह पण जुर्माना किया जाता था। क्रय-विक्रय संबंधी राजनियमों को जो लोग तोड़ते थे, उनको भी यही दंड देता था। भिन्न-भिन्न पदार्थों पर कितनी चुंगी लगे कौन-कौन सा माल बिना चुंगी दिए शहर में जाए, इन संपूर्ण बातों का प्रबंध भी यही करता था। पदार्थों की क़ीमतें भी यही नियत करता था। सरकारी पदार्थों का विक्रय भी यही करवाता था और उनके विक्रय के लिए नौकर भी रखता था, इत्यादि।

  • किसी समाज, समिति या संस्था का प्रधान व्यक्ति

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा