sanvart meaning in hindi

संवर्त

  • स्रोत - संस्कृत

संवर्त के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जुटना, भिड़ना (शत्रु से)
  • लपेटने की क्रिया भाव, लपेट
  • फेरा, घुमाव, चक्कर
  • प्रलय, कल्पांत
  • एक कल्प का नाम
  • लपेटी या बटोरी हुई वस्तु
  • पिंडी, गोला
  • बट्टी, टिकिया
  • घना समूह, घनी राशि
  • प्रलयकाल के सात मेघों में से एक
  • इंद्र का अनुचर एक मेघ जिससे बहुत जल बरसता है

    विशेष
    . मेघों के द्रोण, आवर्त्त, पुष्कलावर्त आदि कई नाम कहे गए हैं। जिस प्रकार आवर्त बिना जल का माना गया है, उसी प्रकार संवर्त अत्यंत अधिक जल वाला कहा गया है।

  • मेघ, बादल
  • संवत्सर, वर्ष
  • एक दिव्यास्त्र
  • एक केतु का नाम
  • निश्चित समय पर होने वाला प्रलय, प्रलय काल के भेदों में से एक
  • संकोच, आकुंचन
  • ग्रहों का एक योग
  • विभीतक, बहेड़ा

संवर्त के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा