सत्य

सत्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सत्य के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • वास्तविक , यथार्थ , ठीक , सही

    उदाहरण
    . सुभ सत्य जनु हरिचंद है नित प्रजनि भानंद कंद है।

सत्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • true, veritable

Noun, Masculine

  • veracity, truth, verity

सत्य के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो बात जैसी है, उसके संबंध में वैसा ही (कथन), यथार्थ, ठीक, वास्तविक, सही, यथातथ्य, जैसे,— सत्य बात, सत्य वचन
  • असल
  • ईमानदार, निष्कपट, विश्वस्त
  • सद्गुणी, सच्चरित्र
  • जो झूठा न हो, सच्चा

क्रिया-विशेषण

  • सचमुच, ठीक ठीक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वास्तविक बात , ठीक बात , यथार्थ तत्व , जैसे, —सत्य को कोई छिपा नहीं सकता

    विशेष
    . बौद्ध धर्म में चार आर्य सत्य कहे गए हैं—दुःख सत्य (संसार दुःख रूप है यह सत्य बात), दुःख समुदय (दुःख के कारण), दुःखनिरोध (दुःख रोका जाता है) और मार्ग (निर्वाण का मार्ग) । बौद्ध दार्शनिक दो प्रकार का सत्य मानते हैं—संवृत्ति सत्य (जो बहुमत से माना गया हो) और परमार्थ सत्य (जो स्वतःसत्य हो) ।

  • उचित पक्ष , न्याय पक्ष , धर्म की बात , ईमान की बात , जैसे,—हम सत्य पर दृढ़ रहेंगे
  • पारमार्थिक सत्ता , वह वस्तु जो सदा ज्यों की त्यों रहे, जिसमें किसी प्रकार का विकार या परिवर्तन न हो (वेदांत) , जैसे,—ब्रह्म सत्य है और जगत् मिथ्या है
  • ऊपर के सात लोकों में से सबसे ऊपर का लोक जहाँ ब्रह्मा अवस्थान करते हैं
  • नवें कल्प का नाम
  • अश्वत्थ वृक्ष , पीपल का पेड़
  • विष्णु का एक नाम
  • रामचंद्र का एक नाम ९
  • नांदीमुख श्राद्ध के अधिष्ठाता देवता
  • विश्वेदेवा में से एक
  • शपथ , कसम
  • प्रतिज्ञा , कौल
  • चार युगों में से पहला युग , कृतयुग
  • एक दिव्यास्त्र
  • ईमानदारी , निष्कपटता (को॰)
  • भद्रता , सद्गुण , शुचिता (को॰)
  • जल , पानी (को॰)
  • विशुद्धता , खरापन (को॰) १९
  • एक ऋषि
  • सात व्याह्मतियों में से एक (को॰)
  • ब्रह्म (को॰)
  • मोक्ष (को॰)

सत्य के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सत्य के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रह्मलोक, पीपल का पेड़, रामचन्द्र, विष्णु, सच्ची बात, यथार्थता, लगन, विशुद्धता, खरापन, अच्छाई, परमाथिक सत्ता, सतयुग, प्रमाणित सिद्धान्त

सत्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • यथार्थ बात

विशेषण

  • वास्तव

Noun

  • truth, fact.

Adjective

  • true, real.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा